{"_id":"68db96d244d53b54bb0d2c43","slug":"video-video-khata-ma-cara-kata-raha-yavaka-para-gara-bjal-maka-para-mata-2025-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खेत में चारा काट रहे युवक पर गिरी बिजली, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खेत में चारा काट रहे युवक पर गिरी बिजली, मौके पर मौत
वीरपुर(श्रावस्ती)। कटरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिंगुरीजोत के मजरा फतेहपुर तनाजा निवासी अमरनाथ मंगलवार की बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आई बलरामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
फतेहपुर निवासी अमरनाथ (40) मंगलवार की सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने के लिए गांव से सटे बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र स्थित अपने खेत गए थे। इस दौरान बारिश शुरू हो गई लेकिन अमरनाथ बारिश के दौरान भी चारा काटने में लगे रहे। चारा काटते समय अमरनाथ अचानक गिरी बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
खेत की तरफ बिजली गिरने की आवास सुन परिजन खेत की दौड़े जहां अमरनाथ का शव पड़ा देख चीख पड़े। परिजनों ने बताया कि अमरनाथ चार भाई व दो बहन हैं और अमरनाथ की अभी तक शादी नहीं हुई थी। परिजनों की सूचना पर आई ललिया थाने की पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।