सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   VIDEO: श्रावस्ती: गैस किल्लत के बीच पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी, उमड़ी भीड़

VIDEO: श्रावस्ती: गैस किल्लत के बीच पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी, उमड़ी भीड़

Ishwar Ashish Bhartiya Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:08 PM IST
VIDEO: श्रावस्ती: गैस किल्लत के बीच पेट्रोल-डीजल के लिए मारामारी, उमड़ी भीड़
इकौना/वीरपुर। ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत अभी खत्म ही नहीं हुई थी कि बुधवार को पेट्रोल-डीजल के कमी की अफवाह फैल गई। अफवाहों के चलते इकौना तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही पेट्रोल-डीजल के लिए वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई और जमकर हंगामा हुआ। पेट्रोल पंप पहुंचा हर वाहन चालक वाहन की टंकी फुल करवाने की जद्दोजहद में जुट गया और अफरातफरी की स्थिति बन गई। जिसके बाद कुछ पंपों पर पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल-डीजल वितरित किया गया। भारी भीड़ के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और घंटो इंतजार के बाद उन्हें तेल मिला। प्रस्तुत है एक रिपोर्ट... जमकर हुआ हंगामा: इकौना स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप पर सुबह से ही बाइक सवारों की भारी भीड़ देखने को मिली। बाइक सवार पेट्रोल लेने के लिए एक दूसरे से धक्कामुक्की करते दिखे। यही हाल कटरा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम का भी देखने को मिला। पेट्रोल लेने पहुंचे इकौना निवासी राघवराम ने बताया कि उन्हें भिनगा जरूरी काम के लिए जाना था लेकिन आधे घंटे से पेट्रोल के लिए खड़े हैं और पेट्रोल नहीं मिल रहा है। डीजल लेने के लिए जरीकेन की दिखी कतार पेट्रोल के साथ-साथ डीजल के लिए भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कृषि कार्य का हवाला देकर लोग बड़े-बड़े जरीकेन लेकर पेट्रोल पंप पहुंच गए और इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सीताद्वार पर जरीकेन की लंबी कतार दिखी। जिसके चलते सामान्य वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्हें घंटो इंतजार के बाद डीजल मिल सका। पंप के संचालक अवधेश पांडेय ने बताया की पेट्रोल और डीज़ल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। अफवाह के चलते लोग खुद परेशान हैं और पंप पर तैनात कर्मियों को भी परेशान कर रहे हैं। दो-दो घंटे तक नहीं मिला डीजल भारत पेट्रोलियम कटरा खरगोरा बस्ती स्थित श्रावस्ती फिलिंग स्टेशन पर बुधवार सुबह से ही अचानक लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में पेट्रोल पंप पर जाम की स्थित बन गई और कर्मियों को बैरिकेटिंग लगानी पड़ी। अफरातफरी के बीच पुलिस बुलाकर डीजल-पेट्रोल का वितरण किया गया। इस दौरान कई बार हंगामा हुआ और लोगों ने नारेबाजी का भी प्रयास किया। कटरा निवासी संतोष तिवारी ने बताया की लगभग दो घंटे से खड़े होने के बावजूद उन्हें डीजल नहीं मिला। वही ढींगुराजोत निवासी मोहम्मद अली ने बताया वो भी एक घंटे से लाइन में लगे हैं लेकिन उनका नंबर नहीं आया है। नंबर गेम- कुल पेट्रोल पंप- 50, भारत पेट्रोलियम-18, इंडियन ऑयल- 18, हिंदुस्तान पेट्रोलियम- 14 जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय का कहना है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में डीजल-पेट्रोल मौजूद है। पेट्रोल पंपों पर नियमित खपत के हिसाब से स्टॉक भी पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों से अपील है कि पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर ध्यान न दें। जिनता जरूरी है उतना ही पेट्रोल व डीजल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: किदवई नगर में मुख्य मार्ग पर गिरा विशाल बरगद; आधा दर्जन गाड़ियां दबकर क्षतिग्रस्त

25 Mar 2026

कानपुर: स्वरूप नगर के कारगिल पार्क की झील में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

25 Mar 2026

अंबेडकरनगर में पंपों पर पेट्रोल-डीजल लेने को उमड़ा जनसैलाब, तैनात की गई पुलिस

25 Mar 2026

दुष्कर्म केस में फरार चल रहे आप विधायक हरमीत पठानमाजरा गिरफ्तार

25 Mar 2026

झांसी: नवरात्र पर महिला सशक्तीकरण के लिए ‘रन फॉर इम्पावरमेंट’ के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली

25 Mar 2026
विज्ञापन

Mandi: लडभड़ोल कॉलेज में पलक बनीं मिस और सचिन बने मिस्टर फेयरवेल, शानदार प्रस्तुतियों से बांधा समां

25 Mar 2026

Solan: मां शूलिनी मंदिर में भक्तों ने भजन-कीर्तन के साथ की माता की आरती

25 Mar 2026
विज्ञापन

सऊदी के रियाद से सीतापुर पहुंचा युवक का शव, किया गया अंतिम संस्कार; मिसाइल हमले में गई थी जान

25 Mar 2026

सऊदी के रियाद से सीतापुर पहुंचा युवक का शव, मिसाइल हमले में गई थी जान

25 Mar 2026

रामपुर कारखाना पेट्रोल पंप पर लगी रही भीड़, लोग टंकी फुल करवाते रहे

25 Mar 2026

बाराबंकी में मिशन शक्ति के तहत जागरुकता दौड़, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

25 Mar 2026

लखनऊ में कई प्राथमिक विद्यालयों में अक्षय पत्र संस्था पहुंचा रही मिड डे मील, गैस किल्लत का असर नहीं

25 Mar 2026

लखनऊ: एचपी गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलिंडर के लिए लगी लाइन

25 Mar 2026

लखनऊ: मुंशीपुलिया फ्लाईओवर पर साइड की दीवारें जगह-जगह से दरकीं, रक्षा मंत्री ने किया था उद्घाटन

25 Mar 2026

Bareilly: पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को किया गिरफ्तार

25 Mar 2026

Shahjahanpur: मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद नगर निगम ने शुरू कराई अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना

25 Mar 2026

कानपुर: 90% मरीज घाव सुखाने के लिए बेवजह ले रहे एंटीबायोटिक; डॉ. प्रेम शंकर बोले- इम्युनिटी भरती है घाव

25 Mar 2026

VIDEO: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, पति ने लोहे की रॉड से वार कर ले ली पत्नी की जान

25 Mar 2026

Bareilly: बस अड्डे के पास नाले में गिरा युवक, 15 घंटे से फंसा, रेस्क्यू जारी

25 Mar 2026

Samba: हरसाथ धमाके से दहशत बरकरार, पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज

25 Mar 2026

चैत्र नवरात्र: चीची देवी स्थान पर छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जय माता दी की गूंज

25 Mar 2026

सीएम सैनी का पंजाब सरकार पर तीखा हमला, पेंशन और महिला योजनाओं पर उठाए सवाल

25 Mar 2026

VIDEO: मिर्जापुर-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर हुआ हादसा, तीन की मौत

25 Mar 2026

VIDEO: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दंपति समेत तीन की मौत

25 Mar 2026

VIDEO: सप्तमी पर जयकारों से गूंज उठा विंध्य धाम, मंगला आरती के साथ दर्शन के लिए उमड़े भक्त

25 Mar 2026

Punjab: मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने परिवहन विभाग की नई जिम्मेदारी संभाली

25 Mar 2026

पठानकोट के दंपति ने वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जीते मेडल

25 Mar 2026

बागपत: 'रोकेंगे तो भी नहीं रुकेंगे'-दादरी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश की सभा में लाखों की भीड़ का दावा

25 Mar 2026

प्राथमिक विद्यालय उदयगंज: कर्मचारी बोले- हमारे यहां ज्यादातर खाना स्टीम पर बनता है, सिलिंडर से सिर्फ रोटी बनाते

25 Mar 2026

लखनऊ: दारुल सफा ए ब्लॉक के सभागार में समाजवादी मजदूर सभा की बैठक, पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक

25 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed