{"_id":"69c3a407ad39df218701976e","slug":"video-abdakaranagara-ma-papa-para-pataral-dajal-lna-ka-umaugdha-janasalb-tanata-ka-gaii-palsa-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में पंपों पर पेट्रोल-डीजल लेने को उमड़ा जनसैलाब, तैनात की गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में पंपों पर पेट्रोल-डीजल लेने को उमड़ा जनसैलाब, तैनात की गई पुलिस
अंबेडकरनगर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पंपों पर उमड़ पड़े हैं। शहर में टांडा मार्ग स्थित मेहरोत्रा पंप हाउस, जगमोहन फिलिंग स्टेशन, देवांश फिलिंग स्टेशन, अमन फिलिंग स्टेशन पर सैकड़ों की संख्या में लोग सुबह से बाइक, कार, ट्रैक्टर और जरीकेन में पेट्रोल-डीजल लेने के लिए कतार में खड़े हैं। भीड़ इतनी अधिक है कि सभी पेट्रोल पंपों पर पुलिस बल की मौजूदगी में वितरण कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों का हाल तो और भी बुरा है। 166 पंपों में से पांच ड्राई हो चुके हैं जिनमें न तो पेट्रोल है और न ही डीजल। जहां पर उपलब्धता है वहां लोग घंटों से लाइन लगाए खड़े हैं। कुछ पेट्रोल पंप संचालकों ने लिमिट बांध दी है। इससे सभी लोगों को तेल मुहैया कराया जा सके। डीएम अनुपम शुक्ला ने इस पूरे प्रकरण पर प्रेस वार्ता की है। डीएम ने बताया कि जिले में पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों से अपील है कि अनावश्यक पेट्रोल-डीजल स्टॉक करने के लिए पंप पर न पहुंचे। सभी पंपों पर लेखपालों को भी तैनात किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।