{"_id":"6819ff7f137e8fbf800df23a","slug":"video-video-sharavasata-ma-tha-oura-matharasa-ka-kaya-gaya-thhavasata-18-matharasa-sal-2025-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: श्रावस्ती में दो और मदरसों को किया गया ध्वस्त, 18 मदरसे सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: श्रावस्ती में दो और मदरसों को किया गया ध्वस्त, 18 मदरसे सील
श्रावस्ती जिले में सार्वजनिक भूमि पर बने मदरसों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रही। इस दौरान प्रशासन ने अशरफ नगर व रामपुर बस्ती में बने दो मदरसों को जेसीबी से ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान बगैर मान्यता संचालित 18 मदरसों को भी सील किया गया।
भिनगा तहसील क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर में संचालित मदरसा अरबिया गौसिया सफी उल उलूम सरकारी भूमि पर बना हुआ था। जिसे तहसील प्रशासन ने मंगलवार को जेसीबी के सहयोग से जमींदोज करा दिया। वहीं जमुनहा तहसील क्षेत्र के रामपुर बस्ती में सरकारी भूमि पर स्थित मदरसा दारूल उलूम गौसिया फैजान रजा पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त कराया गया।
इस दौरान जिले के अलग अलग स्थानों पर निजी भूमि पर बगैर मान्यता संचालित 18 मदरसों को चिह्नित कर सील कराया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से संचालित मदरसा संचालकों में हड़कंप देखा जा रहा है।
इस बारे में डीएम अजय कुमार द्विवेदी का कहना है कि बगैर मान्यता किसी भी कीमत पर मदरसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। यदि कहीं बगैर मान्यता मदरसा संचालित है तो उसे बंद कर वहां शिक्षणरत छात्रों को नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में भेज दें। साथ ही सार्वजनिक भूमि पर बने मदरसों आदि को स्वयं से तोड़ कर खाली कर लें। अन्यथा यह कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।