{"_id":"69032bc43d33f92fff07d292","slug":"video-satapara-ma-navagata-daema-na-namashharanaeya-ma-taka-matha-halparata-ka-kaya-narakashhanae-2025-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में नवागत डीएम ने नैमिषारण्य में टेका माथा, हेलीपोर्ट का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में नवागत डीएम ने नैमिषारण्य में टेका माथा, हेलीपोर्ट का किया निरीक्षण
सीतापुर में नवागत जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने बृहस्पतिवार को नैमिषतीर्थ का दौरा किया। उन्होंने ललिता देवी मंदिर एवं चक्रतीर्थ में दर्शन-पूजन किया। साथ ही तीर्थ के विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस अवसर पर मिश्रिख एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
ललिता देवी मंदिर में पुजारी लाल बिहारी शास्त्री ने डीएम को माता के मंदिर का महत्व बताया। साथ ही हवन पूजन कराया। इसके पश्चात वह चक्रतीर्थ पहुंचे। वहां प्रधान पुजारी राजनारायण पांडेय, पुजारी सचिन शास्त्री ने उनका अभिनंदन किया। पुजारी से तीर्थ का महत्व जानने के बाद डीएम ने पूजन किया। यहां से निकलकर उन्होंने नए कुंड का निरीक्षण किया। इसके बाद सीतापुर, हरदोई मार्ग बन रही मल्टीपार्किंग स्थल कार्य की गति में तेजी लाने के निर्देश दिए। तैयार हेलीपोर्ट का भी निरीक्षण किया। बाईपास के कार्य को देखा। वहां से पैदल चलकर कल्ली मार्ग पर बन रही टैक्टर-ट्राली पार्किंग का निरीक्षण किया। इसके बाद शहर मुख्यालय की ओर रवाना हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।