{"_id":"67864cd84ecdf65c6602291b","slug":"video-sitapur-caca-na-bhataja-ka-gal-thabkara-mara-fara-fasa-para-ltaka-kara-khatha-bha-fatha-sa-ltaka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sitapur: चाचा ने भतीजे को गला दबाकर मारा, फिर फांसी पर लटका कर खुद भी फंदे से लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sitapur: चाचा ने भतीजे को गला दबाकर मारा, फिर फांसी पर लटका कर खुद भी फंदे से लटका
सीतापुर जिले के थाना सकरन क्षेत्र के एक गांव में चाचा ने अपने भतीजे की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी पर लटका दिया। इसके बाद खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इलाके के अधवारी गांव निवासी अजय कुमार चौहान (30) ने पहले भतीजा अनुराग (5) की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे अपने गमछे से फंदा बनाकर आम के पेड़ से लटका दिया। इसके बाद अजय ने रस्सी का फंदा बनाकर खुद भी फांसी लगा ली। सूचना पर आई पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक अजय मानसिक विक्षिप्त है।
2023 में हुई थी अजय की शादी
अजय की 2023 में लखीमपुर में शादी हुई थी। इसकी पत्नी ससुराल आती नहीं थी। अजय ने विदाई का दावा किया तो ससुरालीजनों ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा लिखवा दिया। इसके बाद से अजय परेशान रहने लगा।
दुकान पर लाया...भतीजे को गुब्बारा दिलाया..फिर मार डाला
स्थानीय निवासियों के मुताबिक आज सुबह 9 बजे अजय अपने भतीजे को दुकान पर लाया। उसे गुब्बारा खरीद के दिया। इसके बाद खेत मे आम के पेड़ के पास ले जाकर घटना को अंजाम दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।