{"_id":"69bbd0079c1c56b7870ed89c","slug":"video-video-gasa-kallta-rata-2-bja-sa-lina-ma-lga-mahale-parashha-va-thavayaga-ejasa-ka-bhara-lga-lb-lina-2026-03-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गैस किल्लत: रात 2 बजे से लाइन में लगे महिलाएं, पुरुष व दिव्यांग, एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गैस किल्लत: रात 2 बजे से लाइन में लगे महिलाएं, पुरुष व दिव्यांग, एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन
सीतापुर जिले के खैराबाद में गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए बृहस्पतिवार को लंबी लाइन नज़र आई। पूछने पर पता चला कि सुबह 5 बजे से महिलाएं, पुरुष और दिव्यांग लाइन लगाकर एक अदद सिलिंडर के लिए खड़े हैं। इनमें कुछ का रोजा है तो कुछ नवरात्र का व्रत रखे हैं। इस मारामारी के बीच लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने ऑनलाइन सिलिंडर बुक करवाया था। इसके कुछ दिन बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि सिलिंडर की डिलीवरी हो चुकी है लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।
खैराबाद मे इंडियन गैस एजेंसी राधा कृष्णा व एचपी गैस एजेंसी नवाब एजेंसी के बाहर ग्राहको ने सिलिंडर के लिए बुधवार रात 2 बजे से लाइन लगाई। लंबी कतार में नवाब गैस एजेंसी के बाह खड़े ग्राहको का आरोप है कि दोपहर तक एजेंसी के किसी अधिकारी ने बृहस्पतिवार दोपहर तक उनकी कोई खोज खबर नहीं ली। राधा कृष्णा गैस एजेंसी के ग्राहक उमाशंकर ने कहा कि पत्नी ने 19फरवरी को बुकिंग की थी। 21फरवरी को मोबाइल पर मैसेज आया कि डिलिवरी हो गई। जबकि उन्हें कोई गैस सिलिंडर नहीं मिला। एक अन्य ग्राहक ने कहा कि दो दिन बाद ईद है। आज से नवरात्र शुरू है। बीती रात दो बजे से महिलाएं पुरुषों ऐसे में कैसे खाना बनेगा।
चहेतों को सिलिंडर बांटने का आरोप
कतार में खड़े लोगों ने बताया कि 10 बजे गैस एजेंसी खुलने पर कुछ गैस सिलिंडर बंटे। चहेतों को पीछे के दरवाजे से गैस सिलिंडर बांटे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।