{"_id":"68de3a29f3fb8220ea058b24","slug":"video-video-thal-cara-kara-raha-cara-ka-garamanae-na-paka-pa-sa-bthhakara-pata-2025-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दाल चोरी कर रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पेड़ से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दाल चोरी कर रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पेड़ से बांधकर पीटा
सकरन (सीतापुर)। सकरन थाना क्षेत्र के दुगाना गांव निवासी मनोहर लाल की किराने की दुकान मतुआ सकरन मार्ग के किनारे है। देर रात दो लोग बाइक से आये और एक युवक दुकान में बाहर की ओर रखी अरहर दाल की बोरी को चुरा कर बाइक पर बैठ कर भागने लगा। तब तक वहां मौजूद ग्रामीणों ने भाग रहे चोर को पकड़ लिया।
दुकान के सामने नीम के पेंड़ से बांध कर उसकी पिटाई कर दी। चोर का दूसरा साथी बाइक समेत मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को अपने कब्जे में लेते हुये मनोहर द्वारा दी गई तहरीर पर उसके बिरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
पकड़ा गया चोर जनपद खीरी के शारदानगर थाना क्षेत्र के मुड़ी गोडियाना गांव का निवासी है। उसका फरार साथी हरदोई जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है | थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया आरोपी को हिरासत में लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।