{"_id":"67e2b324b4f7cae35d00ed7f","slug":"video-a-grand-mahaveeri-flag-procession-was-taken-out-on-budhwa-mangal-in-sonbhadra-2025-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में बुढ़वा मंगल पर निकली भव्य महावीरी झंडा शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में बुढ़वा मंगल पर निकली भव्य महावीरी झंडा शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
अनपरा नगर में मंगलवार को भव्य महावीरी झंडा शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा नगर राममय हो उठा और चारों ओर भगवा ध्वजों की छटा बिखरी रही। श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था के साथ शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में लगभग 7,000 की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डिबुलगंज, काशीमोड, औडीमोड, अनपरा, गरबंधा, ककरी, परासी, रेणुसागर सहित दर्जनों स्थानों से विभिन्न झांकियां लेकर भक्त एक साथ इस भव्य यात्रा का हिस्सा बने। शोभायात्रा के दौरान नगर में भक्तिरस की धारा बहती नजर आई। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों के साथ बज रहे डीजे पर भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरकते नजर आए। विशेष रूप से 'होली खेले मसाने में' की प्रस्तुति में महादेव के रूप में सजे कलाकार ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। भव्य शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। पूरे मार्ग पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। महावीरी झंडा शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर राममय नजर आया। हर ओर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भव्यता और श्रद्धा का यह संगम अनपरा नगरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।