{"_id":"67e3e1edb290b6bb6904d081","slug":"video-a-youth-died-due-to-consumption-of-toxic-substance-in-sonbhadra-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक की मौत, जुगैल थाना क्षेत्र के सेमिया गांव की घटना
जुगैल थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमिया में एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। चोपन सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जुगैल के सेमिया गांव निवासी संदीप पाल (27) मजदूरी करता था। मंगलवार की रात खाना खाकर परिवार के लोग सोए। रात में संदीप ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन उसे लेकर चोपन सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवकी शादी सात साल पहले हुई थी। उसे अभी काेई संतान नहीं थी। जुगैल एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।