{"_id":"6808d629de65a6abaa06328f","slug":"video-auto-overturned-after-colliding-with-a-cow-in-sonbhadra-one-dead-and-two-injured-case-of-renukapar-parsoi-tiraha-2025-04-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में गाय से टकराकर ऑटो पलटा, एक की मौत दो घायल, रेणुकापार परसोई तिराहे का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में गाय से टकराकर ऑटो पलटा, एक की मौत दो घायल, रेणुकापार परसोई तिराहे का मामला
रेणुकापार के परसोई तिराहे के समीप मंगलवार की देर शाम एक सवारी लेकर जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार पति की मौत हो गई। पत्नी और पांच वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जुगैल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी राम सूरज (35) अपनी पत्नी कौशिल (32) और पुत्री सुमन (5) के साथ टेंपो में सवार होकर ओबरा से अपने घर लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे परसोई तिराहे के आगे सड़क पर अचानक सामने आई गाय से टकराकर टेंपो पलट गया। हादसे में राम सूरज, उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रामसूरज की मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची। ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।