{"_id":"698892c6e7c7bf341808c690","slug":"video-criminal-hiding-near-his-house-banished-from-the-district-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"घर के पास छिपकर रह रहा था, जिला बदर किया गया बदमाश; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के पास छिपकर रह रहा था, जिला बदर किया गया बदमाश; VIDEO
पुलिस ने रविवार को टॉप-10 की सूची में शामिल बदमाश रंजीत सिंह को बखरिहवा मोड़ से गिरफ्तार किया। उसे जिला बदर घोषित किया गया था, बावजूद वह अपने घर के आसपास ही छिपकर रह रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका कोर्ट के लिए चालान कर दिया।
सीओ दुद्धी राजेश राय ने बताया कि एसओ बीजपुर राजेश कुमार सिंह टीम के साथ सेवका मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर के जरिए थाने के हिस्ट्रीशीटर और जिला बदर बदमाश धरतीडाड़ निवासी रंजीत सिंह के क्षेत्र में मौजूदगी की सूचना मिली। बखरिहवा मोड़ के पास घेरेबंदी कर उसे दबोच लिया गया। सीओ ने बताया कि रंजीत पर मारपीट, छेड़खानी, धमकी देने सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले और जिला बदर आदेशों का उल्लंघन करने वाले बदमाशों के खिलाफ इसी तरह की आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।