{"_id":"685bdfdfcd90c92cf305bc86","slug":"video-sp-protest-in-sonbhadra-over-etawah-incident-reached-collectorate-and-submitted-memorandum-to-the-governor-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में इटावा की घटना को लेकर सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में इटावा की घटना को लेकर सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
इटावा में कथा वाचक के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने और जातिगत नफरत फैलाने का आरोप लगाया।
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि इटावा की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जहां एक कथा वाचक से न सिर्फ जाति पूछी गई, बल्कि जबरन सिर मुड़वाकर पैसे भी छीने गए। यह इस बात का प्रतीक है कि प्रदेश में अब कानून का राज नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनमानस को जाति के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है और समाज में नफरत का बीज बोया जा रहा है। मनीष त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में गरीबों की जमीन का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है और आम जनता को जाति- धर्म के आधार पर गुमराह किया जा रहा है। इस दौरान सपा नेताओं ने जाति आधारित राजनीति करने और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।