{"_id":"687e3fb2db5d3a1a18061c21","slug":"video-stolen-rifle-and-cartridges-recovered-in-sonbhadra-accused-arrested-2025-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में चोरी गई राइफल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में चोरी गई राइफल और कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार; VIDEO
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकरनगर स्थित लल्लन सिंह के ऑफिस से चोरी लाइसेंसी रायफल पुलिस ने रविवार की देर रात बरामद कर ली। चोरी करने वाले अरोपी सूरज कहार को भी गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी हुए 100 कारतूस और शस्त्र लाइसेंस भी बरामद हुआ। सीसी टीवी कैमरे से पुलिस ने उसकी पहचान कर गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद कोर्ट के लिए चालान कर दिया। गिरफ्तार किया गया सूरज कहार (25) वार्ड नंबर 10 पूरब मोहाल का निवासी है। कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटना में पुलिस टीम को विवचेना के दौरान सीसी टीवी फुटेज में एक युवक रायफल, कारतूस लेकर जाते दिखा था। फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कराई गई। रविवार की देर रात पन्नूगंज रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक कटरे से मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज कहार को गिरफ्तार किया गया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी कटरे के एक बंद कमरे में मौजूद था। तलाशी के दौरान उसने खुद टांड से चोरी की गई राइफल व कारतूस निकालकर पुलिस को सौंपा। टायर खोलने वाला रिंच भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी में कोतवाल गोपाल जी गुप्ता के अलावा निरीक्षक अपराध माधव सिंह, चौकी प्रभारी शिवकुमार सिंह भी शामिल रहे। बता दें कि लल्लन सिंह व चाचा भूपेंद्र सिंह ठेकेदार हैं। उनकी ऑफिस अंबेडकरनगर में एक किराए के मकान में है। शुक्रवार की शाम दोनों जल्दबाजी में ऑफिस से निकल गए। लल्लन सिंह की रायफल, कारतूस और भूपेंद्र सिंह का शस्त्र लाइसेंस वहीं छूट गया। बाद में उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा ने एएसपी अनिल कुमार और सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिन के अंदर घटना का खुलासा किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।