{"_id":"69f3363150b1e63c490d2522","slug":"video-byalja-sashathhana-vapasa-saltanapara-ma-vakal-ka-hagama-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"बॉयलाज संशोधन वापस, सुल्तानपुर में वकीलों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉयलाज संशोधन वापस, सुल्तानपुर में वकीलों का हंगामा
सुल्तानपुर में अधिवक्ता संघ की नियमावली (बॉयलाज) में प्रस्तावित संशोधनों के विरोध में बृहस्पतिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में वकीलों का जोरदार हंगामा हुआ। विरोध के चलते सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक को बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया।
बैठक दोबारा शुरू होते ही अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष और महासचिव के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और संशोधन प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने की मांग पर अड़ गए। माहौल तनावपूर्ण होता देख वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह ‘राजा’ ने हस्तक्षेप कर किसी तरह आक्रोशित वकीलों को शांत कराया। उन्होंने प्रस्तावित बदलावों को अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ बताया।
लगातार विरोध और एकजुटता के दबाव में बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रस्तावित बॉयलाज संशोधन वापस लेने की घोषणा कर दी। इसके बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी।
विरोध प्रदर्शन में पूर्व सचिव रविकांत मिश्र, अशोक सिंह बिसेन, बद्री प्रसाद पांडेय, रवि पांडेय, मदन तिवारी, राकेश पांडेय, रोहित अवस्थी, विश्वम्भर नाथ शुक्ल, सूर्यनाथ यादव, वेदांग त्रिपाठी, अंकित सिंह, विमल दूबे, शिवाकृष्ण पांडेय, जयंत मिश्र, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह और अखिलेश शुक्ल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।
उधर, वकीलों के विरोध के चलते दीवानी न्यायालय में दिनभर न्यायिक कार्य लगभग ठप रहा, जिससे वादकारियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।