{"_id":"6900873ee187fce04503b095","slug":"video-saltanapara-ma-tha-mathabhaugdha-ma-paca-bthamasha-garafatara-para-ma-gal-lgana-sa-tana-ghayal-2025-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में दो मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में दो मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से तीन घायल
यूपी के सुल्तानपुर में सोमवार देर रात दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें पांच बदमाश गिरफ्तार किए गए। इनमें पैर में गोली लगने से तीन घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ कोतवाली देहात और मोतिगरपुर थाना क्षेत्रों में हुई।
पहली मुठभेड़ कोतवाली देहात के पखरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। यहां पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा। इस पर वह भागने लगे। कुछ दूर आगे जाकर बाइक फिसलने से तीनों गिर गए। पीछा करके पुलिस पहुंची तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश मुकेश पैर में गोली लगने से गिर गया। उसे दोनों साथियों लालू और राज उर्फ छोटू के साथ पकड़ लिया गया। ये सभी फिरोजपुर शाहपुर, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकर नगर के निवासी हैं। मुकेश और लालू का लंबा आपराधिक इतिहास है। इन पर चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई धाराओं में विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं।
दूसरी मुठभेड़ मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के बेलवारी मोड़ के पास हुई। यहां पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान लंभुआ की ओर से एक बाइक पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा। इस पर वह भागने लगे। पीछा करने पर बाइक से उतरे दो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
बदमाशों की पहचान नीरज लोना उर्फ जेलर और समीर उर्फ समर लोना के रूप में हुई है। ये अंबेडकरनगर के शाहपुर फिरोजपुर, थाना जलालपुर के निवासी हैं। नीरज लोना उर्फ जेलर का लंबा आपराधिक इतिहास है। इस पर अम्बेडकर नगर व अमेठी में कई मामले दर्ज हैं। समीर उर्फ समर लोना का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। इस पर आजमगढ़, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में चोरी, पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।