{"_id":"68120e4508cb6cfacf0ded2a","slug":"video-sultanpur-nal-sa-mal-ajaniata-yavaka-ka-shava-50-fata-gahara-nal-sa-fayara-bragada-oura-palsa-na-rasasa-sa-nakal-shava-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: नाले से मिला अज्ञात युवक का शव, 50 फीट गहरे नाले से फायर ब्रिगेड और पुलिस ने रस्सी से निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: नाले से मिला अज्ञात युवक का शव, 50 फीट गहरे नाले से फायर ब्रिगेड और पुलिस ने रस्सी से निकाला शव
नगर क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव नाले में उभरता मिला। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से लगभग 50 फीट नीचे गहरे नाले से शव को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के गोलाघाट स्थित परशुराम चौक के पास की है। जहां एक नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
घटना दीवानी जाने वाले रास्ते पर गुलाबी सुलभ शौचालय के बगल में स्थित नाले की है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम पहुंची। शव सड़क से लगभग 50 फीट नीचे गहरे नाले में था। बचाव दल ने रस्सों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला।
पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह दुर्घटना है या कोई अन्य मामला। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया शव को मार्चयुरी में रखा कर पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।