{"_id":"67efb8a00831b6e0b70aed72","slug":"video-sultanpur-sakal-cal-abhayana-ka-tahata-nakal-gaii-jaganprkata-ral-bcaca-na-lgae-nara-2025-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sultanpur: 'स्कूल चलो अभियान' के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, बच्चों ने लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sultanpur: 'स्कूल चलो अभियान' के तहत निकाली गई जागरूकता रैली, बच्चों ने लगाए नारे
कंपोजिट विद्यालय मोतिगरपुर में शुक्रवार को 'स्कूल चलो अभियान' के अंतर्गत एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान शंभू प्रसाद एवं प्रधानाध्यापक अखिलेश दूबे ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली में बच्चों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गगनभेदी नारों के माध्यम से शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाया। "हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा", "एक दो तीन चार, साक्षरता की जय-जयकार", "लड़का-लड़की एक समान, यही संकल्प यही अभियान", "कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार" जैसे नारों से कस्बे का माहौल शिक्षामय हो गया।
रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बीआरसी कार्यालय, स्थानीय बाजार, गाँव और दलित बस्ती से होती हुई वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर बच्चों के स्कूल में नामांकन कराने की अपील की। प्रधानाध्यापक अखिलेश दूबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 'स्कूल चलो अभियान' का प्रथम चरण 1 से 15 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है। इसमें नामांकन के साथ-साथ अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। रैली में सहायक अध्यापिकाएं सावित्री शुक्ला, सुमन देवी, अनीता वर्मा, मंजू यादव, नीतिका पांडेय, शिक्षामित्र वंदना पांडेय एवं शिवाधार पाठक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।