{"_id":"676ac9cbe973546be100e351","slug":"video-sultanpur-saugdhaka-naramanae-ma-lga-rasaikalga-mashana-oura-tarakatara-ka-fakana-ka-kashasha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Sultanpur: सड़क निर्माण में लगी रिसाइक्लिंग मशीन और ट्रैक्टर को फूंकने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Sultanpur: सड़क निर्माण में लगी रिसाइक्लिंग मशीन और ट्रैक्टर को फूंकने की कोशिश
सुल्तानपुर के करौंदीकला थाना क्षेत्र के नारायणपुर नागनाथपुर गांव में सड़क किनारे खड़ी सड़क निर्माण के लिए आई रिसाइक्लिंग मशीन और ट्रैक्टर को सोमवार रात फूंकने की कोशिश की गई। हो हल्ला होने पर गाड़ियों में आग लगाने वाले मौके से भाग निकले। सड़क निर्माण करा रही कंपनी और ठेकेदार के बीच विवाद को लेकर घटना कारित किए जाने की बात सामने आ रही है।
करौंदीकला के गंगापुर तिराहे से अमनाईकपुर तिराहे तक सड़क निर्माण के लिए बालाजी इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड बहादुरगढ़, दिल्ली से तीन गाड़ियां रिसाइक्लिंग मशीन, ट्रैक्टर और टैंकर आया है। मंगलवार देर शाम नरायनपुर नागनाथपुर गांव में सड़क किनारे तीनों गाड़ियां खड़ी थी। रात में करीब 1:30 बजे अज्ञात लोगों ने रिसाइक्लिंग मशीन और ट्रैक्टर में आग लगा दी। गाड़ियों की रखवाली कर रहे लोगों ने शोर मचाया तो आग लगाने वाले भाग निकले। गांव के लोगों ने इकट्ठा होकर आग बुझाई।
आग से मशीन के कई वायर और ट्रैक्टर का बाई तरफ का बड़ा टायर जल गया। सड़क निर्माण में लगे मजदूरों ने बताया कि दो दिन पहले बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के अफसर व ठेकेदार के बीच फोन पर भुगतान को लेकर कहासुनी हुई थी। उसी के बाद ये घटना हो गई। थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला जानकारी में है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।