Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sultanpur News
›
VIDEO: आचार संहिता उल्लंघन मामले में संजय सिंह पर चार्ज तय,कोर्ट ने डिस्चार्ज अर्जी खारिज की, 5 जुलाई को अगली सुनवाई
{"_id":"683ef15f5f340431530de5cc","slug":"video-video-aacara-sahata-ullghana-mamal-ma-sajaya-saha-para-caraja-tayakarata-na-dasacaraja-araja-kharaja-ka-5-jalii-ka-agal-sanavaii-2025-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आचार संहिता उल्लंघन मामले में संजय सिंह पर चार्ज तय,कोर्ट ने डिस्चार्ज अर्जी खारिज की, 5 जुलाई को अगली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आचार संहिता उल्लंघन मामले में संजय सिंह पर चार्ज तय,कोर्ट ने डिस्चार्ज अर्जी खारिज की, 5 जुलाई को अगली सुनवाई
एमपी/एमएलए कोर्ट में मंगलवार को आप सांसद संजय सिंह पेश हुए। आचार संहिता उल्लंघन व कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन मामले में विशेष कोर्ट ने उनके अधिवक्ता मदन सिंह की ओर से डिस्चार्ज अर्जी को खारिज कर दिया। साथ ही चार्ज प्रार्थना पत्र स्वीकृत करते हुए कोर्ट ने उन पर चार्ज तय किए हैं।
मामले में दो अन्य आरोपियों के अनुपस्थित होने के कारण 5 जुलाई को सुनवाई की तिथि नियत की गई है। जिसके पास फाइल एविडेंस में जा सकती है। बता दें कि जिले के बंधुआकलां थाने के हसनपुर गांव में 13 अप्रैल 2021 को पंचायत चुनाव के दौरान बिना अनुमति सभा करने के आरोप में पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत 13 नामजद और 45 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। अपनी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के पक्ष में सभा कर रहे थे। जिसकी अनुमति उनके पास नहीं थी।
मामले में नामजद अन्य आरोपियों ने जमानत करा ली थी जबकि सांसद संजय सिंह के गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद जुलाई 2024 को संजय सिंह ने सरेंडर किया था, जहां 20 हजार रुपये की दो जमानत और निजी मुचलका दाखिल करने पर उनको रिहा किया गया था।विवेचना के बाद पुलिस ने मकसूद अंसारी, सलीम अंसारी, जगदीश यादव, मकसूद, सुकई, धर्मराज, जीशान, सहबान, सिकंदर, जलील व अजय सभी निवासी हसनपुर को आरोपी बनाकर आरोप पत्र न्यायालय भेजा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।