{"_id":"691994c3425560619a08aa66","slug":"sonbhadra-sp-leaders-stopped-from-going-to-the-incident-site-mp-said-officers-are-complicit-2025-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: सपा नेताओं को घटनास्थल पर जाने से रोका, सांसद बोले-अफसरों की मिलीभगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: सपा नेताओं को घटनास्थल पर जाने से रोका, सांसद बोले-अफसरों की मिलीभगत
Video Published by: पंखुड़ी श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Nov 2025 02:39 PM IST
Link Copied
यूपी के सोनभद्र में हुए खदान हादसे में करीब 15 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रविवार देर रात करीब दो बजे रेस्क्यू टीम ने एक मजदूर का शव बाहर निकाला। हादसे के लगभग तीन घंटे बाद बचाव कार्य शुरू हो पाया, जबकि इससे पहले लापता मजदूरों के परिजन मौके पर पहुँच चुके थे और घटनास्थल पर चीख-पुकार मची हुई थी।
रविवार सुबह सांसद छोटेलाल खरवार, जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, प्रदेश सचिव मुनीर अहमद, ओबरा विधानसभा अध्यक्ष परमेश्वर यादव, रमेश सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव और अमरनाथ यादव सहित अन्य सपा नेताओं को प्रशासन ने घटनास्थल पर जाने से रोक दिया।
इस पर नाराजगी जताते हुए सांसद छोटेलाल खरवार ने सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि जिले में अफसरों की मिलीभगत से खनन कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।