{"_id":"6a48c70a4a8273898502f4d4","slug":"video-allegation-regarding-land-sale-victim-appeals-to-police-commissioner-for-justice-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बेचने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार; VIDEO
रोहनिया थाना क्षेत्र के शहावाबाद निवासी राजेंद्र सिंह ने अपने चचेरे भाइयों पर उनकी जमीन को कथित रूप से अवैध तरीके से बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि उनकी पैतृक जमीन को उनकी सहमति के बिना मनमाने ढंग से बेच दिया गया, जिससे उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ है।
राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने पहले भी स्थानीय पुलिस से की थी। उन्होंने 16 जनवरी और 23 जनवरी को अलग-अलग प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।