{"_id":"6751a787af3848e53c095946","slug":"video-chandauli-administration-remains-unaware-stubble-is-being-burnt-near-the-district-headquarters","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली प्रशासन बना अंजान : जिला मुख्यालय के पास ही जलाई जा रही पराली, तीन मामलों की शिकायत के बाद की कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली प्रशासन बना अंजान : जिला मुख्यालय के पास ही जलाई जा रही पराली, तीन मामलों की शिकायत के बाद की कार्रवाई नहीं
पराली प्रबंधन को लेकर कृषि विभाग के तमाम दावें हवा--हवाई हो गए है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय से 500 मीटर दूर और कृषि विभाग कार्यालय के बगल के बिछियां कला गांव के खेतों में पराली जलाई गई। बीते एक सप्ताह में दो से तीन मामले सामने आ चुके है लेकिन विभाग की ओर से एक भी कार्रवाई नहीं की गई। जिला प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सचल दस्ता गठित किया गया है, जो पराली जलाने की घटनाओं का निगरानी करेंगें। न्याय पंचायत स्तर पर कृषि विभाग के कर्मचारी एवं राजस्व विभाग के लेखपालों को भी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में 5000 वेस्ट डीकंपोजर का वितरण किया गया। बावजूद इसके जिला प्रशासन के नाक के नीचे पराली जलाई गई। वायू प्रदूषण नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का सख्त आदेश है कि पराली जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिले में दो एकड़ से कम क्षेत्र में पराली जलाने पर पांच हजार, दो से पांच एकड क्षेत्र के लिए दस और पांच एकड़ से अधिक के लिए 30 हजार रुपये वसूली का आदेश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।