{"_id":"65600924fbf33e03a20299f3","slug":"video-kasha-ma-pahal-bra-eka-satha-eka-karaugdha-parathava-shavalga-ka-pajana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : काशी में पहली बार एक साथ एक करोड़ पार्थिव शिवलिंग का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : काशी में पहली बार एक साथ एक करोड़ पार्थिव शिवलिंग का पूजन
चेतसिंह किला परिसर में चल रहे कोटि पार्थिव शिवलिंगार्चन अनुष्ठान में बुधवार को वीरभ्रद कल्याणम् के साथ पूजन हुआ। गंगातट पर वेद की ऋचाएं गूंजीं। देशभर से आए साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
श्री विजयानंदनाध गुरु सेवा समिति की ओर से शिव संकल्पमस्तु कार्यक्रम के तहत कोटि पार्थिव लिंग (एक करोड़ लिंगाकार शिवलिंग) पूजन में निखिल चेतना केंद्रम हैदराबाद के संस्थापक अनिल कुमार जोशी गुरुजी की पूजा की गई। इसके बाद उनका आशीर्वचन हुआ। हैदराबाद के प्रसिद्ध वैदिक विद्वान कृष्ण कौंडिन्य शर्मा के आचार्यत्व में वैदिक अनुष्ठान हुए। इसके बाद वीरभद्र कल्याणम् का आयोजन हुआ। विशिष्टजनों का सम्मान हुआ। संगीत संध्या में चैतन्य योग सेवा संस्था के डॉ. आशीष टंडन के नेतृत्व में योग कला का प्रदर्शन एवं नृत्य की मोहक प्रस्तुति हुई। नृत्यांगना डॉ. ममता टंडन की शिष्या मांडवी सिंह ने कथक की प्रस्तुति से विभोर किया। हारमोनियम व गायन पर गौरव मिश्रा और तबले पर प्रीतम मिश्रा ने संगत की। स्वागत संस्था के संस्थापक अध्यक्ष टी रामचंद्र साई व सचिव डॉ. के वेंकट एवं संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया। इस मौके पर कल्कि महाराज, बीवी सुंदर शास्त्री, लक्ष्मी, लता, कृष्णावेणी, शिव गोपाल आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।