{"_id":"6991ad34e1ca684c4f01f343","slug":"video-lars-moller-enthralled-fans-with-his-saxophone-on-the-fourth-night-of-dhrupad-mela-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"ध्रुपद मेला की चौथी निशा में लार्स मोलर ने सेक्सोफोन से किया मुरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्रुपद मेला की चौथी निशा में लार्स मोलर ने सेक्सोफोन से किया मुरीद
भगवान शिव को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय ध्रुपद मेला में चौथे निशा में शनिवार को देश-विदेश के कलाकारों ने हाजिरी लगाई। डेनमार्क के लार्स मोलर के सेक्सोफोन और अरिजीत बनर्जी ने पखावज पर ताल धमार की लयकारियों से सभी को मुरीद बनाया। प्रख्यात ध्रुपद गायक उस्ताद वासिफुद्दीन डागर और संतूर वादन पं. अभय रुस्तम सोपोरी ने देर रात सुर-साज से शिव साधना की।
काशी राज परिवार के अनंत नारायण सिंह एवं संकटमोचन मंदिर के महंत व आयोजक प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने भी सुधीजनों और भगवान शिव संग संगीत का श्रवण किया। संगीत निशा की शुरुआत गुंदेचा बंधुओं की शिष्या धानी गुंडेचा के ध्रुपद गायन से हुआ। राग पुरिया धनाश्री में आलाप के साथ चौताल में निबद्ध रचना के बाद सूलताल की बंदिश सुनाई। पखावज पर पुणे के ध्यानेश्वर देशमुख एवं तानपुरे पर मुग्धा पंड्या और अनुजा यादव ने संगत की। दूसरी प्रस्तुति डेनमार्क के कलाकार लार्स मोलर के सेक्सोफोन वादन की रही। राग जोग चौताल में निबद्ध रचना के बाद तीवरा में बंदिश को धुनों में पिरोया। पखावज पर सुखद मुंडे ने संगत की। तीसरी प्रस्तुति में तरुण कलाकार अरिजीत बनर्जी ने स्वतंत्र पखावज वादन से प्रभावित किया। ताल धमार को विविध लयकारियों में निबद्ध कर सुधीजनों का मन मोह लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।