{"_id":"67122aabe3f27a1959061811","slug":"video-technical-team-along-with-military-officials-are-collecting-samples-of-ganga-water-in-varanasi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : वाराणसी में सैन्य अधिकारियों संग टेक्निकल टीम एकत्रित कर रहीं गंगाजल का नमूना, ऋषिकेश से गंगासागर तक निकली अतुल्य गंगा परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : वाराणसी में सैन्य अधिकारियों संग टेक्निकल टीम एकत्रित कर रहीं गंगाजल का नमूना, ऋषिकेश से गंगासागर तक निकली अतुल्य गंगा परिक्रमा
देश की सबसे प्राचीनतम नदी मां गंगा का निर्मल और अविरल स्वरूप में होना आवश्यक ही नही वरन अपरिहार्य है।मोक्षदायिनी मां गंगा से आस्था और अर्थव्यवस्था दोनो ही प्रत्यक्ष रुप से जुड़ी हैं।इन दिनों सेना के जवानों की एक स्पेशल टुकड़ी अतुल्य गंगा परिक्रमा कार्यक्रम के तहत देशभर में गंगा यात्रा कर रही हैं।गंगा नदी को निर्मल बनाने के उद्देश्य से 13 अक्तुबर को ऋषिकेश से प्रारंभ हुए इस यात्रा का नेतृत्व सेना के लेफ्टिनेंट जनरल वी.के. भट्ट कर रहें हैं। यात्रियों का दल गुरुवार रात को वाराणसी पहुंचा।सैन्य अधिकारियों ने शुक्रवार को प्रातः राजघाट पर नमामि गंगे गंगा विचार मंच के महानगर टीम के साथ स्वच्छता अभियान में भागीदारी की।नमामि गंगे जिला संयोजक शिवम अग्रहरि ने गंगातट पर दल के सभी यात्रियों का अभिनंदन किया।साथ ही नमामि गंगे के जनजागरण अभियान की गति के बारे में विस्तार से बताया।गंगातट पर श्रमदान में आरएसएस के पर्यावरण गतिविधि, नगर निगम, गंगा टास्क फोर्स, नमामि गंगे व भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। गंगा की तलहटी में बिखरी गंदगियों को समेटकर निस्तारण हेतु भेजा गया।स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर सबका साथ हो गंगा साफ हो, हर हर गंगे नमामि गंगे के उद्घोष के साथ सभी ने एकजुट होकर स्वच्छता अभियान में भाग लेने का आह्वान किया।जनरल वी.के. भट्ट ने बताया कि पिछले चार वर्षों से गंगानदी से नमूने एकत्र किए जा रहें हैं।एक दिन में तीन से चार नमूने एकत्रकर लैब में जांच की जाती है।जिससे गंगाजल की गुणवत्ता (WQI) वाटर क्वालिटी इंडेक्स जल गुणवत्ता सूचकांक मालूम की जा सके।तकनीकी समूह ने काशी में दो जगहों से नमूने एकत्र किए।जांच के बाद अतुल्य गंगा परिक्रमा की टीम ने अगले पड़ाव पटना के लिए प्रस्थान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।