{"_id":"67dea504d4eaaa32e70317ee","slug":"video-use-hindi-much-possible-in-technical-field-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तकनीकी क्षेत्र में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तकनीकी क्षेत्र में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें
बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग के तत्वावधान में शनिवार को बरेका राजभाषा कार्यान्वयन समिति (बराकास) की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नरेश पाल सिंह, महाप्रबंधक, बरेका ने की। उन्होंने कहा कि तकनीकी क्षेत्र में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करें। वाराणसी नगर में साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में हिंदी के प्रयोग में अतुलनीय योगदान दिया है। इस परंपरा को ध्यान में रखते हुए तकनीक एवं विज्ञान से जुड़े हुए अधिकारियों का दायित्व है कि मौलिक रूप से तकनीकी पुस्तकें हिंदी में लिखे। बरेका के अधिकारी ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में हिंदी का प्रयोग करके विज्ञान के प्रसार में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने ‘बरेका दर्पण’ पत्रिका का लोकार्पण किया एवं पत्रिका में छपे लेखों की सराहना की। उन्होंने रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्राप्त होने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। बैठक में विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित हिंदी की प्रगति रपट पर चर्चा की गई एवं अपने विचार प्रस्तुत किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।