Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
100 workers from Bageshwar will participate in the Raj Bhavan siege, rally will be held in Dehradun on February 16 in bageshwar
{"_id":"698c5dd9cbc608a1d30d1b7e","slug":"video-100-workers-from-bageshwar-will-participate-in-the-raj-bhavan-siege-rally-will-be-held-in-dehradun-on-february-16-in-bageshwar-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: राजभवन घेराव में बागेश्वर से 100 कार्यकर्ता करेंगे भागीदारी, 16 फरवरी को देहरादून में होगी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: राजभवन घेराव में बागेश्वर से 100 कार्यकर्ता करेंगे भागीदारी, 16 फरवरी को देहरादून में होगी रैली
गायत्री जोशी
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:15 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में आगामी 16 फरवरी को कांग्रेस का देहरादून में राजभवन घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। रैली की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में विस्तृ़त चर्चा की गई। तय हुआ कि जिले के 80 से 100 पदाधिकारी और कार्यकर्ता रैली में भागीदारी करेंगे। बुधवार को जिला पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उन्हाेंने बताया कि दस प्रमुख समस्याओं को लेकर पार्टी राजभवन घेराव करने जा रही है। इनमें महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी और भर्ती घाेटाले, अंकिता को न्याय, महंगाई और भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, किसान विरोधी नीतियां, मनरेगा बचाओ संघर्ष, व्यापरी वर्ग की परेशानी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं और मानव वन्य जीव संघर्ष कम करना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उनसे जनता काफी परेशान है। कांग्रेस पार्टी सदैव लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रही है। प्रदेश की बदहाली को लेकर होने जा रहे इस आयोजन में जिले से भी बढ़ चढ़कर कार्यकर्ता भागीदारी करेंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, बालकृष्ण, बलवंत राम आर्या, केवलानंद पांडेय, ईश्वर पांडेय, बहादुर सिंह बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।