Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Bageshwar News
›
Residents of Bageshwar were enraged by the chaos in gas distribution; many returned empty-handed after waiting for hours
{"_id":"69e618658a0893b4c40578e5","slug":"video-residents-of-bageshwar-were-enraged-by-the-chaos-in-gas-distribution-many-returned-empty-handed-after-waiting-for-hours-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: गैस वितरण में अव्यवस्था से भड़के नगरवासी, घंटों इंतजार के बाद भी कई खाली हाथ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: गैस वितरण में अव्यवस्था से भड़के नगरवासी, घंटों इंतजार के बाद भी कई खाली हाथ लौटे
गायत्री जोशी
Updated Mon, 20 Apr 2026 05:43 PM IST
Link Copied
बागेश्वर नगर के भिटालगांव, चौरासी, विकास भवन और नुमाइशखेत क्षेत्रों में रसोई गैस का वितरण किया गया। इस दौरान गैस एजेंसी की लचर कार्यप्रणाली और अव्यवस्थाओं के चलते उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह सात बजे से ही लाइनों में लगे रहे, लेकिन दोपहर तक भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पाया। सोमवार को गैस वितरण स्थल पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीएसी नंबर और बुकिंग होने के बावजूद उन्हें समय पर गैस नहीं दी जा रही है। विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को चिलचिलाती धूप में घंटों खड़ा रहना पड़ रहा है। वितरण स्थल पर उपभोक्ताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर रहा। लोगों का आरोप है कि उनके पास बुकिंग के कंफर्म का मैसेज और डीएससी नंबर होने के बावजूद एजेंसी उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि वितरण में पारदर्शिता की कमी है, जिससे जरूरतमंद लोग परेशान हो रहे हैं और अव्यवस्था के कारण लाइनों में अफरा-तफरी मच रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।