{"_id":"69c7f7466eac33d6060e9ca8","slug":"video-discussion-about-forest-fire-chamoli-video-news-2026-03-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"एकजुटता के साथ होंगे प्रयास तो बचे रहेंगे जंगल, वनाग्नि को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकजुटता के साथ होंगे प्रयास तो बचे रहेंगे जंगल, वनाग्नि को लेकर हुई चर्चा
Renu Saklani
Updated Sat, 28 Mar 2026 09:55 PM IST
वन पंचायत परामर्श दात्री संगठन की बैठक में जंगलों को आग बचाने पर चर्चा की गई। इस दौरान महिला मंगल दलों ने वनों को बचाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बदरीनाथ के डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि आपसी सहयोग से ही जंगलों को बचाया जा सकता है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि गांवों में कई बार खेती बाड़ी के काम में लापरवाही होने से जलते आड़ों से आग जंगलों तक पहुंच जाती है। वहीं शरारती तत्व भी जंगलों में आग लगाते हैं। ऐसे में यदि ग्रामीण, महिला मंगल और युवक मंगल दल, ग्राम प्रहरी, सहित वन विभाग आपसी सहयोग से काम करे तो जंगल आग से बच सकते हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि वन पंचायतों को मजबूत किया जाना चाहिए। साथ ही वनाग्नि के लिए सरपंचों को प्रशिक्षण और संसाधन मुहैया किए जाने चाहिए। आग बुझाते वक्त घायल होने पर मुआवजे का प्रावधान होना चाहिए। कार्यक्रम में सोनला, बेडाणू आदि गांवों की महिलाओं ने ना काटा तों डाल्यूं....सहित कई पर्यावरण संरक्षण के गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।