{"_id":"69de1b9b7c2304621a00f124","slug":"video-prabhat-ferry-organized-on-the-occasion-of-vaisakhi-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haldwani: वैसाखी के अवसर पर निकली गई प्रभात फेरी, 34 श्रद्धालुओं ने छका अमृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: वैसाखी के अवसर पर निकली गई प्रभात फेरी, 34 श्रद्धालुओं ने छका अमृत
गायत्री जोशी
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:18 PM IST
Link Copied
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से खालसा सृजना दिवस (बैसाखी) के अवसर पर रामलीला ग्राउंड में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें शामिल संगत ने गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागूं पाय... और गुरु बिन ज्ञान न उपजै गुरु बिन मिलै न मोष... के गायन से भक्तिमय माहौल बन गया। रविवार को प्रभात फेरी रोडवेज तिकोनिया और ठंडी सड़क से होते हुए श्री गुरु नानकपुरा गुरुद्वारे से पहुंची। लोगों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। जत्थों द्वारा किए जा रहे कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। प्रभात फेरी का समापन गुरुद्वारा श्री गुरु नानकपुरा में हुआ। यहां मुख्य सेवादार रमन साहनी ने जत्थे का स्वागत किया।
इसके पश्चात आयोजित विशेष अमृत संचार कार्यक्रम में कुल 34 श्रद्धालुओं ने अमृत पान कर गुरु का मार्ग अपनाया।इसके बाद बैसाखी की पूर्व संध्या पर रात को भी दीवान सजाए गए हैं। वहां गुरप्रीत साहनी, अवनीत सिंह रेखी, हरजीत सिंह चड्ढा, कमलदीप ओबेरॉय, जसपाल सिंह चंडोक, बंटी सेठी, सनी आनंद आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।