{"_id":"68e6188d9ccb663fa1027b2c","slug":"video-winners-honoured-at-the-conclusion-of-wildlife-week-in-ramnagar-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ramnagar: वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar: वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया
रामनगर में एक अक्तूबर से वन विभाग और संगठनों की ओर से मनाए जा रहे वन्य प्राणी सप्ताह का मंगलवार को समापन हो गया। मंगलवार को वन विभाग की ओर से कोसी रेंज के वन विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में बीते दिनों हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पार्क के निदेशक डॉॅ. साकेत बडोला ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वाइल्ड लाइफ आर्ट गैलरी की ओर से ढिकुली के एक रिजाॅर्ट में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र आर्या ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम व नाटक की मदद से वनों और वन्यजीवों को बचाने का संदेश दिया। आर्ट गैलरी के संस्थापक दीप रजवार ने वनों का महत्व को बताया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष अकरम, एसडीएम प्रमोद कुमार, डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, एसडीओ मनीष जोशी, अंकित बडोला, वार्डन अमित ग्वासीकोटी, रेंजर शेखर तिवारी, ललित आर्या, दीप मेलकानी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।