Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Pauri News
›
Srinagar: Former CM Nishank said, due to the dedication, hard work and devotion of the workers, BJP became the largest party in the world
{"_id":"699b1db6b405a04c0b03ab5d","slug":"video-srinagar-former-cm-nishank-said-due-to-the-dedication-hard-work-and-devotion-of-the-workers-bjp-became-the-largest-party-in-the-world-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Srinagar: बोले पूर्व सीएम निशंक, कार्यकर्ताओं की साधना, समर्पण और मेहनत से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: बोले पूर्व सीएम निशंक, कार्यकर्ताओं की साधना, समर्पण और मेहनत से भाजपा बनी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की साधना, समर्पण और मेहनत के बलबूते ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बहुत कम समय में ही वह ऊंचाई हासिल की है, जिसकी कल्पना भी कठिन थी।
रविवार को जीएमवीएन सभागार में पत्रकारों से बात करते हुए निशंक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया था, जबकि इसे संवारने और विकास की नई दिशा देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्पष्ट विजन और मजबूत विचारधारा के कारण भाजपा आज देश की जनता की पहली पसंद बन चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो रहा है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा एक बार फिर जीत दर्ज करेगी। क्योंकि भाजपा के विकास कार्यों और दूरदर्शी सोच के चलते विपक्षी दल कमजोर पड़ गए हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक शांतिप्रिय राज्य है और राज्य सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, हालांकि विकास के साथ कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, जिनसे सतर्क रहने की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।