{"_id":"699acf33eed913f5e908f0c1","slug":"video-gandhi-dal-secured-first-place-in-the-minar-competition-in-shahjahanpur-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: मीनार प्रतियोगिता में गांधी दल ने पाया प्रथम स्थान, स्काउट-गाइड ने किया कला का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: मीनार प्रतियोगिता में गांधी दल ने पाया प्रथम स्थान, स्काउट-गाइड ने किया कला का प्रदर्शन
शाहजहांपुर के जिला स्काउट गाइड परिसर रोटी गोदाम में रविवार को विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। इस मौके पर स्काउट-गाइड के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। मीनार प्रतियोगिता में गांधी दल ने प्रथम स्थान पाया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए दिव्या गुप्ता ने पंडित श्रीराम वाजपेयी की प्रतिमा व स्काउट-गाइड के जनक लार्ड वेडन पॉवेल व लेडी वेडेन पॉवेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। ध्वज शिष्टाचार के बाद देशभक्ति गीत गाए गए। इस बीच स्काउट-गाइड ने मीनारें बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें गांधी दल ने प्रथम, रानी लक्ष्मीबाई दल ने द्वितीय व कल्पना चावला कंपनी ने तृतीय स्थान पाया। इसी तरह पोस्टर प्रतियोगिता में कोमल देवी प्रथम, सुहानी देवी द्वितीय रहीं। भाषण में आयुष प्रथम, संध्या द्वितीय रहीं। बीएसए ने बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर जिला ट्रेनिंग कमिश्नर निकहत परवीन,जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।