{"_id":"682af79f75ab541ba9021c71","slug":"video-congress-workers-protested-against-the-state-government-over-the-drinking-water-crisis-in-pithoragarh-2025-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: पेयजल संकट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: पेयजल संकट के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
आंवलाघाट पंपिंग योजना में करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद पिथौरागढ़ नगरवासियों को जरूरत का पानी नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा है कि यदि शीघ्र पानी की आपूर्ति में सुधार नहीं होता है तो कांग्रेस डबल इंजन सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।
रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दायित्वधारी महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में मोस्टामानू पहुंचे। इसके बाद आंवलाघाट पेयजल योजना के टैंक पर जाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि करोड़ों की योजना बनाने के बाद भी लोगों को तीसरे दिन पानी मिल रहा है। आंवलाघाट और घाट दो बड़ी पंपिंग योजनाओं के बावजूद लोग अन्य स्रोतों से पानी जुटाने के लिए मजबूर हैं। नगर के 40 वार्डों की जनता के साथ ही होटल व्यवसायी भी परेशान हैं। पिथौरागढ़ में इस समय बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। यदि जरूरत का पानी नहीं मिला तो पर्यटन व्यवसाय प्रभावित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।