{"_id":"682af7a372bbd4d7720d4aa3","slug":"video-union-health-minister-jp-nadda-visited-adi-kailash-2025-05-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किए आदि कैलाश के दर्शन, शिव मंदिर में पूजा कर की देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किए आदि कैलाश के दर्शन, शिव मंदिर में पूजा कर की देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
पिथौरागढ़ में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। रैली में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने शौर्य से पूरे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। कहा साफ है कि जो भारत की तरफ आंख उठाएगा उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रामलीला मैदान से टकाना तक भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगा रैली निकाली। रैली में शामिल केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोश पर्यटकों को मार डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने अपने साहस और शौर्य से आतंकियों को इसका जवाब दिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। भारत में आतंक फैलाने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा यह प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना ने कर दिखाया है। यात्रा को लेकर विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह नजर आया। यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, दायित्वधारी गणेश भंडारी, मेयर कल्पना देवलाल सहित कई कार्यकर्ता और विद्यार्थी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।