{"_id":"68492df826d2e235d505de2f","slug":"video-inspection-of-flood-protection-works-in-disaster-affected-budhakedar-area-tehri-ghansali-2025-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण, अधीक्षण अभियंता ने दिए तेज़ी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण, अधीक्षण अभियंता ने दिए तेज़ी लाने के निर्देश
आपदा प्रभावित बूढ़ाकेदार क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने अधीक्षण अभियंता पी.एन. राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानसून से पहले कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साइड पर मौजूद ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई। अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि बूढ़ाकेदार मंदिर के नीचे धर्मगंगा नदी पर बन रही आरसीसी दीवार को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और मानकों के अनुसार काम करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि क्षेत्र पहले ही आपदा की मार झेल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।