{"_id":"683ff8520d232302770f4c15","slug":"video-electricity-water-and-road-problems-dominated-the-tehsil-diwas-khatima-2025-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"खटीमा: तहसील दिवस में बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं छाई रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खटीमा: तहसील दिवस में बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं छाई रहीं
खटीमा में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में बिजली,पानी और सड़क की समस्याएं छाई रहीं। 91 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से 43 का डीएम ने मौके पर निपटारा किया। ब्लॉक कार्यालय सभागार में आयोजित तहसील दिवस में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने संबंधित समस्याओं को सुना।वहां पर नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, एसडीएम रवींद्र बिष्ट, बीडीओ डीएस कन्याल, रंजीत सिंह नामधारी, सीईओ केएस रावत, सीओ विमल रावत, तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, डाॅ. आनंद मोहन रतूड़ी, डॉ. वीपी सिंह आदि थे।ये समस्याएं उठीं... रतनपुर निवासी होशियार सिंह ज्याला ने झनकट-रतनपुरा सड़क को चौड़ीकरण और हॉट मिक्स की मांग की, बगुलिया निवासी रामचीज ने आर्थिक सहायता, नगला तराई निवासी राहुल सिंह, कुटरी निवासी दीपक शर्मा, गौहर पटिया निवासी गिरीश चन्द्र और नौगवांठग्गू निवासी विकास सिंह ने नल जल मित्र के रूप में नियुक्ति दिलाने को कहा। झनकट निवासी वीरेंद्र सिंह ने पेयजल कनेक्शन, नगला तराई निवासी प्रकाश तिवारी ने ग्राम नगला तराई व दमगड़ा के मध्य नाला चौड़ीकरण और सफाई, चारूबेटा, पहाड़ी काॅलोनी निवासी राम सिंह धामी ने अवैध शराब की बिक्री को रोकने की बात कही। तिलक नगर निवासी संतोष मेहरोत्रा ने अघोषित विद्युत कटौती समाधान कराने, अमाऊं निवासी गम्भीर सिंह ने सीसी रोड की मांग की। अन्य लोगों ने भी समस्या रखीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।