{"_id":"6a101241071955f3ab0c5c39","slug":"hiran-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4309875-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी से बेजुबान बेहाल: जंगल से निकल दर्जनों जंगली हिरणों का झुंड पहुंचा सड़क किनारे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी से बेजुबान बेहाल: जंगल से निकल दर्जनों जंगली हिरणों का झुंड पहुंचा सड़क किनारे, वीडियो वायरल
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 03:38 PM IST
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब वन्य जीवों पर भी दिखाई देने लगा है। जंगलों के भीतर मौजूद प्राकृतिक जलस्रोत सूख गए हैं। इस कारण जंगली जानवर पानी की तलाश में गांव और सड़क किनारे तक पहुंचने लगे हैं।
इसी बीच पेंड्रा-रतनपुर मुख्य मार्ग पर कारिआम गांव के पास लगभग एक दर्जन हिरणों का झुंड दिखाई दिया। सड़क से गुजर रहे राहगीरों की नजर उन पर पड़ी। लोग रुककर उन्हें देखने लगे और मोबाइल फोन से फोटो-वीडियो बनाए। कुछ देर तक हिरण जंगल के किनारे खुले क्षेत्र में घूमते रहे।
इसके बाद वे वापस जंगल की ओर चले गए। हिरणों के झुंड का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस वर्ष गर्मी अधिक पड़ रही है। जंगलों के छोटे तालाब, नाले और जलस्रोत लगभग सूख चुके हैं।
यही वजह है कि जंगली जानवर पानी और भोजन की तलाश में आबादी वाले क्षेत्रों के करीब आ रहे हैं। इससे पहले भी हाथी, भालू और अन्य वन्य जीव गांवों के आसपास देखे जा चुके हैं। वन विभाग के जानकारों के अनुसार, गर्मी में वन्य जीवों का जंगल से बाहर निकलना सामान्य है। हालांकि, मुख्य सड़क के आसपास इनकी मौजूदगी दुर्घटना का कारण बन सकती है। पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है, इसलिए वाहन चालकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगलों में अस्थायी जलस्रोत और पेयजल व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। इससे वन्य जीवों को पानी के लिए जंगल से बाहर नहीं आना पड़ेगा। वहीं लोगों से भी अपील की गई है कि वन्य जीव दिखाई देने पर उन्हें परेशान न करें। सभी सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।