फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन: मैनपुरी में 25 जरूरतमंदों को बांटे गए पल्स ऑक्सीमीटर

Fri, 04 Jun 2021 01:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation distributes the Pulse oximeter in Mainpuri
बुजुर्ग को पल्स ऑक्सीमीटर देतीं सीडीओ ईशा प्रिया - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री अमरनाथ सेवा मंडल के सहयोग से गुरुवार को 25 जरूरतमंद लोगों को पल्स ऑक्सीमीटर का वितरण किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ ईशा प्रिया समेत अन्य अधिकारियों ने शिरकत की। उन्होंने इस पहल के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना की। सीडीओ ईशा प्रिया, परियोजना निदेशक केके सिंह, डीपीआरओ स्वामीदीन, डीसी मनरेगा पीसी राम और जिला विकास अधिकारी पीके राय ने जरूरतमंदों को ऑक्सीमीटर का वितरण किया। सीडीओ ने कहा कि वर्तमान में कोरोना के मद्देनजर पल्स ऑक्सीमीटर बेहद फायदेमंद उपकरण है। इससे लोग अपना ऑक्सीजन लेवल तत्काल चेक कर सकते हैं। उन्होंने ऑक्सीमीटर मिलने वाले लोगों से आसपास के लोगों की मदद के लिए भी कहा। परियोजना निदेशक केके सिंह ने भी लोगों को पल्स ऑक्सीमीटर के उपयोग के बारे में बताया। इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी सुल्तान सिंह, श्री अमरनाथ सेवा मंडल मैनपुरी शाखा के अध्यक्ष दिगेंद्र मिश्रा, नीरज बैजल मौजूद रहे।

Amar Ujala Foundation distributes the Pulse oximeter in Mainpuri
इन लोगों को मिले पल्स ऑक्सीमीटर - फोटो : अमर उजाला
इन्हें दिया गया पल्स ऑक्सीमीटर
प्रमोद दुबे बाबा, रामप्रकाश, दीपक मिश्रा, राहुल पाठक, सुचेंद्र दुबे, अश्वनी कुमार, सुतकीर्ति दुबे, वीरांगना जैन, संतोष कुमारी, प्रियंका शर्मा, राजीव कुमार, बलवीर सिंह, रोहित यादव, दिवारी लाल राजपूत, कमल राजपूत, अतुल कुमार, वेदप्रकाश मिश्रा, मोहम्मद नईम, मालती देवी वाल्मीकि, मुकेश कुमार, कमलेश कुमारी, वीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, श्यामबाबू और पीआरडी जवानों की जांच के लिए विभाग को भी एक पल्स ऑक्सीमीटर दिया गया। 
Amar Ujala Foundation distributes the Pulse oximeter in Mainpuri
सभागार में बैठे लाभार्थी - फोटो : अमर उजाला
वेदप्रकाश मिश्रा ने कहा कि पल्स ऑक्सीमीटर प्रमुख उपकरण है। वर्तमान में अधिक मांग के चलते जिले में इसकी उपलब्धता भी कम है। ऐसे में नि:शुल्क ऑक्सीमीटर मिलने से राहत होगी। अन्य लोगों को भी इससे मदद मिलेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation distributes the Pulse oximeter in Mainpuri
इन लोगों को मिले पल्स ऑक्सीमीटर - फोटो : अमर उजाला
दिवारीलाल राजपूत ने कहा कि बुजुर्गों में ऑक्सीजन का स्तर गिरने की समस्या आ रही है। सही समय पर उपचार जिंदगी बचा सकता है। ऐसे में पल्स ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन स्तर चेक कर उपचार मिल सकेगा। 
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation distributes the Pulse oximeter in Mainpuri
प्रमोद दुबे और सोनू ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

प्रमोद दुबे बाबा ने कहा कि आज के समय में पल्स ऑक्सीमीटर हर वर्ग के लोगों के लिए जरूरी है। कोरोना संक्रमित होने पर तेजी से ऑक्सीजन का स्तर गिरता है। इस कारण लोगों को इससे जरूर सहूलियत मिल सकेगी। 

सोनू पाठक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए ऑक्सीजन का स्तर चेक करना बहुत मुश्किल होता है लेकिन आसपास किसी के पास ऑक्सीमीटर हो तो ये काम आसानी से हो जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed