सब्सक्राइब करें

'प्रचंड' जीत में भी यहां दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके एसपी सिंह बघेल, सीट जीती, बूथ 'हारे'

अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 May 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
bjp candidate sp singh baghel got less than 10 votes on 18 polling booths in agra
नारियल पानी पीते नव निर्वाचित सांसद एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
मोदी लहर कहें या मोदी सुनामी। आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल 2.11 लाख वोटों से जीतकर सांसद तो बन गए, लेकिन एक बूथ, दस यूथ का नारा देने वाली भाजपा को 18 बूथों पर दहाई से कम वोट हासिल हुए। सांसद बने प्रोफेस बघेल को सबसे बड़ा झटका दक्षिण सीट से मिला, जहां 11 बूथों पर उन्हें दो अंकों में वोट नहीं मिल पाए, वहीं एत्मादपुर में पांच और छावनी सीट पर दो बूथ ऐसे रहे, जहां दहाई तक वोटों का आंकड़ा वो नहीं छू सके।
Trending Videos
bjp candidate sp singh baghel got less than 10 votes on 18 polling booths in agra
नव निर्वाचित सांसद एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
आगरा संसदीय सीट से चुने गए भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली पांचों विधानसभाओं में गठबंधन प्रत्याशी से ज्यादा बढ़त बनाई। उत्तर में वो 91,576 वोटों से आगे रहे। यही विधानसभा ऐसी रही, जहां हर बूथ पर उन्हें दहाई अंक से ज्यादा वोट मिले। अन्य विधानसभाओं में भाजपा प्रत्याशी प्रो. बघेल को कई बूथों पर 10 से कम वोट पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp candidate sp singh baghel got less than 10 votes on 18 polling booths in agra
समर्थकों के साथ एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
छावनी क्षेत्र में प्रो. बघेल ने 21,370 वोटों की बढ़त ली, लेकिन सराय ख्वाजा में उन्हें चार और शहीद नगर के ज्ञान भारती इंटर कालेज के बूथ पर केवल आठ वोट ही मिल पाए। वहीं गठबंधन प्रत्याशी मनोज सोनी को छावनी में सुल्तानपुरा में 9, जंगजीत नगर में तीनों बूथों पर क्रमश: 7, 4, 9 वोट ही मिल पाए। एमपी पुरा में 9 और उखर्रा में 7 वोट ही मनोज सोनी को मिले।
bjp candidate sp singh baghel got less than 10 votes on 18 polling booths in agra
जीत के बाद सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल का तिलक लगाती मधु बघेल - फोटो : अमर उजाला
जलेसर लोकसभा सीट पर लगातार तीन बार सांसद रह चुके प्रो. एसपी सिंह बघेल के लिए एत्मादपुर विधानसभा मजबूत रही। उन्हें यहां सबसे ज्यादा 1,58,371 वोट मिले और गठबंधन प्रत्याशी के मुकाबले उन्हें 52 हजार वोटों की बढ़त मिली, लेकिन पांच बूथों पर प्रो. बघेल बेहद कमजोर रहे। इनमें नगला अर्जुन में उन्हें 7, धौर्रा में 7, नगला नत्था में 8, वास ग़ुमान सिंह में 8 और सिहोरगढ़ में केवल 6 वोट ही मिल पाए। 
विज्ञापन
bjp candidate sp singh baghel got less than 10 votes on 18 polling booths in agra
जीत के बाद सांसद एसपी सिंह बघेल को मिठाई खिलातीं मधू बघेल - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण क्षेत्र में 11 बूथ ऐसे हैं, जहां प्रो. बघेल 10 वोटों से कम पा सके। इनमें सभी बूथ मुस्लिम बहुल हैं। उन्हें पूरे लोकसभा में सबसे कम दो वोट अनवरी नीलोफर इंटर कालेज के बूथ नं. 292 पर मिले। अहमदिया हनीफिया इंटर कालेज में उन्हें बूथ नं. 314 पर पांच, 315 पर महज 6 वोट और 319 नंबर पर 6 वोट ही मिले। सगीर फातिमा इंटर कालेज के बूथ नं. 292 में 9 और 293 में केवल चार वोट मिले। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed