फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लापरवाही: आगरा के बाजारों में कोविड नियमों की उड़ीं धज्जियां, नहीं दिखी प्रशासन की सख्ती

Fri, 04 Jun 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 04 Jun 2021 12:04 AM IST
सार

रावतपाड़ा, लुहारगली, सुभाष बाजार, राजामंडी, लोहामंडी, शाहगंज आदि बाजारों में लोगों में कोरोना का डर दिखाई नहीं दे रहा है। शाम सात बजे बाद भी शहर के तमाम चौराहों पर युवकों के झुंड दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
crowd gathered in market of agra after corona curfew relaxation
लोहामंडी बाजार में कई लोग बिना मास्क के दिखे - फोटो : अमर उजाला

कोरोना कर्फ्यू में ढील के बाद आगरा के तमाम बाजारों में खरीददारों की भीड़ बेलगाम हो रही है। प्रशासन की सख्ती कहीं दिखाई नहीं दे रही है। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। शहर के तमाम घने बाजारों में कोरोना नियमों की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। काफी लोग बाजारों में बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। रावतपाड़ा, लुहारगली, सुभाष बाजार, राजामंडी, लोहामंडी, शाहगंज आदि बाजारों में लोगों में कोरोना का डर दिखाई नहीं दे रहा है। शाम सात बजे बाद भी शहर के तमाम चौराहों पर युवकों के झुंड दिखाई दे रहे हैं। शाम सात बजे शराब की दुकानें बंद होने से पहले अचानक भीड़ बढ़ रही है। लोगों का मानना है कि अगर यही स्थिति रही, तो फिर से लापरवाह लोग शहर को कोरोना कर्फ्यू की ओर धकेल देंगे।




अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

crowd gathered in market of agra after corona curfew relaxation
शाहगंज बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कोरोना नियम हो रहे तार-तार 
शाहगंज बाजार में यह हाल है कि लोग एक-दूसरे से खूब छू रहे हैं। सब्जी वालों की ठेल पर शाम को कोरोना नियम तार-तार हो रहे हैं। कई दुकानदार भी अपनी दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं करा पा रहे हैं। सुबह और शाम को बाजार में काफी भीड़ बढ़ रही है। 
 
crowd gathered in market of agra after corona curfew relaxation
गुरुवार को बाजार में लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कमेटी ने बनाई टोलियां 
भोगीपुरा बाजार कमेटी शाहगंज के अध्यक्ष विक्की बाबा ने कहा कि अब बाजार कमेटी के सदस्य तीन टोलियों के साथ उन दुकानदारों को सजग करेगी, जो नियमों का पालन नहीं करा रहे हैं। साथ ही दुकानदारों से फिर यह अपील की जाएगी कि बिना मास्क के लोगों को दुकान पर नहीं चढ़ने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
crowd gathered in market of agra after corona curfew relaxation
गुरुवार को बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस देखते ही लगा लेते हैं मास्क 
लोहामंडी बाजार में शाम चार बजे से भीड़ काफी बढ़ने लगती है। बाजार में कहीं भी प्रशासन की सख्ती दिखाई नहीं दे रही है। कई बार पुलिसकर्मी पहुंचते भी हैं, तो लोग उन्हें देखकर मास्क लगा लेते हैं। पुलिस के हटने के बाद फिर पुराने ढर्रे पर चलने लगते हैं। 

लोहामंडी बाजार के कार्यवाह अध्यक्ष राजीव चावला ने कहा कि किसी भी दुकान पर भीड़ नहीं लगने देंगे। साथ ही दुकानदारों से भी हम आह्वान करते हैं कि जब पहला खरीददार सामान ले चुका है, तभी दूसरे को आगे आने दिया जाए। 
विज्ञापन
crowd gathered in market of agra after corona curfew relaxation
गुरुवार को सुभाष बाजार में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ठेलों पर लग रहा जमावड़ा 
बिजलीघर, शिवाजी मार्केट में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर अनदेखी हो रही है। ठेलों पर सामान बेचने वालों के यहां खरीददारों का जमावड़ा लगा हुआ है। खास बात यह देखी जा रही है कि घर से सामान की खरीददारी के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो लोग बाजार पहुंच रहे हैं। बाजार कमेटी की ओर से जागरूक करने के बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। 

जल्द दिखेगी ठोस रणनीति 
शिवाजी मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज सचदेवा ने कहा कि बाजार एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि उन दुकानदारों और ठेले वालों के यह समझाया जाएगा कि काफी मुश्किलों से बाजार खुले हैं। इसलिए कोरोना नियमों का पालन जरूर करें। अगर ऐसा नहीं होता है, तो हमारी अगली रणनीति काफी ठोस होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed