{"_id":"616fc4e6635445329b69f06a","slug":"death-in-agra-police-custody-accused-of-stolen-25-lakh-rupees-from-malkhana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: मालखाना से 25 लाख की चोरी के आरोपी सफाई कर्मी की मौत, पत्नी ने लगाए आरोप, कहा-पुलिस ने लगाई पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: मालखाना से 25 लाख की चोरी के आरोपी सफाई कर्मी की मौत, पत्नी ने लगाए आरोप, कहा-पुलिस ने लगाई पिटाई
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आगरा: विलाप करते हुए मृत सफाई कर्मचारी के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
आगरा में थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए युवक की मंगलवार रात को मौत हो गई। पुलिस उससे चोरी की गई रकम की बरामदगी के प्रयास में लगी हुई थी। अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक सफाई कर्मी था। युवक की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं।
मां बोली, पुलिस वालों के खोल रहा था नाम, इसलिए मार दिया बेटा
थाना जगदीशपुरा में चोरी के मामले में पकड़े गए अरुण कुमार की हिरासत में मौत के मामले के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां कमला देवी का कहना है कि पुलिस वालों ने चोरी का आरोप लगाते हुए पूरे परिवार को उठा लिया और उनकी पिटाई लगाई। अरुण कुछ पुलिस वालों के नाम बता रहा था। नाम उजागर न हो जाएं, इसलिए उसे मार दिया। मुझे इंसाफ चाहिए जिसने उसे मारा है उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
Trending Videos
2 of 6
आगरा: मृतक की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी ने लगाए पुलिस पर आरोप
मृतक की पत्नी सोनम ने भी कहा है कि पुलिस ने उसकी पिटाई लगाई। उनसे पैसा लाने को दबाव बना रहे थे। महिला पुलिस कर्मियों के साथ पुरुष पुलिस कर्मियों ने भी पिटाई लगाई। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजन एकत्रित हुए और वहां पुलिस पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
आगरा: अरुण की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कि पुलिस ने चोरी के मामले में अरुण नामक युवक को हिरासत में लिया था। उससे पूछताछ की जा रही थी। अरुण थाने में सफाई करने आता था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। इससे शक के घेरे में आ गया था। पुलिस ने तलाश कर उसे पकड़ा था।
4 of 6
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
थाने के मालखाने में चोरी के मामले में हिरासत में अरुण की मौत के बाद परिजनों ने बताया था कि अरुण को पूछताछ के लिए पुलिस रात को 3:30 बजे घर लेकर आई थी। इस दौरान ही उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। भाई सोनू ने पुलिस प्रशासन से दो करोड़ रुपए और मृतक आश्रित को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
5 of 6
आगरा: थाना जगदीशपुरा पर मृतक के परिजन व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
अरुण थाने में आता था सफाई के लिए
अरुण की मौत के बाद वाल्मीकि समाज के लोग भी एकजुट होने लगे हैं। इससे बवाल की आशंका है। आसपास के जिलों से भी फोर्स को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मालखाना से 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में शक के घेरे में आया सफाई कर्मचारी ताजगंज क्षेत्र में छिपा हुआ था। उसने पुलिस से बचने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया था। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।