सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: अंतिम शाही स्नान पर भी हेलिकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, श्रद्धालु बोले- हर-हर गंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 10 Feb 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019 vasant panchami snan in prayagraj kumbh Flowers raining by helicopter
vasant panchami
प्रयागराज कुंभ में अंतिम शाही स्नान वसंत पंचमी के दिन संगम पर श्रद्धालुओं का रेला लगा है। इस दौरान प्रशासन ने भी इस महास्नान को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। आगे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें...
Kumbh Mela 2019 vasant panchami snan in prayagraj kumbh Flowers raining by helicopter
vasant panchami

ऐसा लगा कि संगम दर्शनार्थियों का स्वागत देवी-देवाताओं की तरह किया जा रहा हो। जिसे देखकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। इस दौरान स्नान कर रहे लोगोंं ने हर-हर गंगे का उद्घोष लगाकर डुबकी लगाने लगे।

Kumbh Mela 2019 vasant panchami snan in prayagraj kumbh Flowers raining by helicopter
vasant panchami

श्रद्धालुओं का भीड़ बीते शनिवार से संगम क्षेत्र में आना जाना प्रारंभ हो गया। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से स्नानार्थी गंगा मैया की जयकारे लगाते हुए संगम के लिए उमड़ पड़े। इन्हें न तो लंबी दूरी की फिकर रही, और न ही जिला प्रशासन के बेरीकेडिंग की। मन में सिर्फ संगम दर्शन और स्नान की हिलोंरे मार रही थी। भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु संगम की ओर पैदल चलते गए। जब संगम घाट पर पहुंचे तो सुबह सात पुण्य डुबकी लगाई तो आसमान से एकाएक अचानक गुलाब के पुष्पों की बारिश होने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh Mela 2019 vasant panchami snan in prayagraj kumbh Flowers raining by helicopter
vasant panchami

लोगों को लगा कि अचानक की आसमान से फूलों की वर्षा कहां से होने लगी। जब ऊपर देखा तो पाया कि हेलीकाप्टर से फूलों की बारिस की जा रही है। जिनका स्वागत संगम घाट पुष्पवर्षा किया जाने लगा। एयर फोर्स के जवानों ने दिन भर पुष्प वर्षा कर स्नानार्थियों का स्वागत किया। यह विहंंगम नजारे को देखकर खुशी के मारे श्रद्धालु झूम उठे। इस स्वागत के लिए सरकार और मेला प्रशासन के लिए स्नानार्थियों ने धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
Kumbh Mela 2019 vasant panchami snan in prayagraj kumbh Flowers raining by helicopter
vasant panchami

संगमनोज की मनोहारी दृश्य को कैमरे में कैद करने से युवा नहीं चुके। सेल्फी लेने का क्रम लगा रहा। कभी घाट, तो कभी सेना के जवानों और बाबाओं के साथ। इससे ऊबे तो आसमान से हो रही पुष्पावर्षा को कैमरे में लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed