सब्सक्राइब करें

Prayagraj : खुलेआम जाम छलकाना पड़ा महंगा, 200 से ज्यादा शराबी पकड़े गए, कई वाहन किए गए सीज

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 03:04 PM IST
सार

शहर में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार देर रात अभियान चलाया। मुट्ठीगंज, धूमनगंज, जार्जटाउन समेत विभिन्न क्षेत्रों से पुलिस ने 200 से ज्यादा शराबियों को पकड़ा।

विज्ञापन
Open drinking proved costly, more than 200 drunkards were caught, several vehicles were seized.
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार युवक। - फोटो : अमर उजाला।

शहर में सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार देर रात अभियान चलाया। मुट्ठीगंज, धूमनगंज, जार्जटाउन समेत विभिन्न क्षेत्रों से पुलिस ने 200 से ज्यादा शराबियों को पकड़ा। कई वाहनों के चालान करने के साथ कई सीज भी किए गए। नवनियुक्त डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य के निर्देश पर पुलिस ने रात करीब 10 बजे से शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान रात दो बजे तक चलता रहा। बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच भी की गई।



पुलिस ने कोतवाली, शाहगंज, कैंट, शिवकुटी, करेली, खुल्दाबाद, सिविल लाइंस, धूमनगंज, मुट्ठीगंज, कीडगंज, दारागंज, एयरपोर्ट, पुरामुफ्ती, झूंसी समेत अन्य इलाकों से लगभग 200 शराबियों को पकड़ा। इन्हें थाने ले जाकर इनके खिलाफ कार्रवाई की। सिविल लाइंस पुलिस ने एजी ऑफिस और पीडी टंडन रोड से सबसे ज्यादा 20 शराबियों को पकड़ा। वहीं कोतवाली पुलिस ने चंद्रलोक चौराहा, मानसरोवर चौराहा, मीरगंज के पास 15 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई से अफरा तफरी मच गई। कई शराबी इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने कुछ इन्हें दौड़ाकर पकड़ा।

Trending Videos
Open drinking proved costly, more than 200 drunkards were caught, several vehicles were seized.

98 वाहनों के काटे चालान

इस अभियान के दौरान पुलिस ने 98 वाहनों के चालान काटे। साथ ही कई वाहन सीज भी किए। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र में अभियान चला कर कई संदिग्धों को पकड़ा गया है। साथ ही वाहनों के चालान भी काटे गए हैं। बता दें कि पुलिस ने गंगानगर और यमुनानगर में भी शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed