{"_id":"632b441f9091a47da47f9acd","slug":"amit-kumar-murder-case-of-burning-of-youth-alive-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमित हत्याकांड: अनसुलझे सवालों के जवाब नहीं खोज पा रही पुलिस, कॉल डिटेल से राज खोलने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित हत्याकांड: अनसुलझे सवालों के जवाब नहीं खोज पा रही पुलिस, कॉल डिटेल से राज खोलने का प्रयास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 Sep 2022 07:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Amit murder case
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
अमित कुमार हत्याकांड में एसआईटी ने एक महिला समेत तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। कुछ सवालों के जवाब मिले हैं लेकिन हत्याकांड के खुलासे में उससे मदद नहीं मिल पा रही है। शक के दायरे में आई महिला के खिलाफ पुलिस के पास कोई भी पुख्ता साक्ष्य नहीं हैं। इसलिए उस पर सख्ती नहीं कर पा रही है।
उधर सर्विलांस की मदद से संदिग्ध मोबाइल नंबरों की तलाश जारी है। एक एक कर सीसीटीवी फुटेज भी एसआईटी जुटा रही है। शिवकटरा निवासी अमित कुमार 17 सितंबर को कोर्ट में तारीख पर आए थे। दोपहर ढाई बजे वह यशोदा नगर में आरओ रिपेयरिंग करने जाने की बात कहकर वहां से निकला था। 18 तारीख की सुबह सचेंडी इलाके में उसका अधजला शव मिला था।
Trending Videos
2 of 6
Amit murder case
- फोटो : अमर उजाला
नौबस्ता पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुआ था कि घटना के दिन शाम पांच बजे अमित सचेंडी पहुंच गया था। जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। जांच कर रही एसआईटी ने एक महिला समेत तीन संदिग्धों को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
युवक को जिंदा जलाने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
तीनों से पूछताछ जारी है। इसमें एक महिला अमित की बेहद करीबी है। दूसरा शख्स वह है जिसने घटना के दिन दो बार अमित को कॉल की थी। उसकी लोकेशन सचेंडी में थी। सूत्रों के मुताबिक एसआईटी अभी तक कुछ खास सुराग या साक्ष्य नहीं जुटा सकी है।
4 of 6
Amit murder case
- फोटो : अमर उजाला
तीन घंटे के भीतर वारदात को दिया अंजाम
अमित की आखिरी बातचीत रात आठ बजे के करीब महिला मित्र विमल से हुई थी। रात 11 बजे मोबाइल बंद हुआ। यानी इन्हीं तीन घंटों के बीच अमित की हत्या कर शव जलाया गया। चूंकि फुटेज से साफ है कि अमित अकेले ही घटनास्थल की तरफ जाता दिख रहा है, मतलब उसको बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
5 of 6
Amit murder case
- फोटो : अमर उजाला
कॉल डिटेल से राज खोलने का प्रयास
एसआईटी की तफ्तीश सबसे अधिक कॉल डिटेल पर निर्भर है। जानकारी मिली है कि अमित, ज्योति व विमल लगातार सिम बदलते रहे थे। वर्तमान में जो मोबाइल नंबर अमित इस्तेमाल कर रहा था वह जेल से छूटने के बाद लिया था। इसलिए जानकारी जुटाने में एसआईटी को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। तीन चार संदिग्ध नंबर चिन्हित किए हैं। उनकी कुंडली खंगाली जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।