सब्सक्राइब करें

खुल रहे कबाड़ियों के बड़े राज: वाहन चोरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, नौ जोन और 32 सेक्टर में होगी कड़ी निगरानी, देखें तस्वीरें

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Secrets of junk are being revealed in Meerut and the police is not successful in catching the accused and see photos
मेरठ में खुल रहे कबाड़ियों के राज। - फोटो : amar ujala

मेरठ में थानों की नीलामी के फर्जी कागज बनाकर चोरी के वाहन काटने वाले सोतीगंज के कबाड़ियों की तलाश में मंगलवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस को अंदेशा कि सोतीगंज के शातिर कबाड़ियों की सेटिंग पुलिस से भी हो सकती है।



ब्रह्मपुरी पुलिस ने सोमवार को रहीसुद्दीन उर्फ रहीश निवासी सिवालखास जानी को गिरफ्तार कर चोरी का कैंटर बरामद किया था। आरोपी ने गढ़मुक्तेश्वर थाने से नीलामी में छुड़ाने की बात बताई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि थानों से नीलामी के फर्जी कागज बनाकर चोरी के वाहन काटे जा रहे थे। तीन आरोपी अब्बास निवासी सोतीगंज, राजकुमार निवासी तोपखाना लालकुर्ती, इमरान निवासी पूर्वा अहमदनगर देहलीगेट फरार हो गए थे। मंगलवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी। 

वहीं, थानों में एक्सीडेंटल वाहनों की नीलामी से जुड़े कौन कबाड़ी हैं, इनका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल 10 कबाड़ियों के नाम पुलिस जांच में सामने आए हैं। किसी भी थाने में नीलामी होगी तो कबाड़ी बोली लगाने के लिए पहुंच जाते हैं। नीलामी में बोली भी वाहन की कीमत से ज्यादा लगा देते हैं और फिर उसकी आड़ में चोरी की वाहन काटने का धंधा शुरू कर देते हैं।

Trending Videos
Secrets of junk are being revealed in Meerut and the police is not successful in catching the accused and see photos
meerut news, sotiganj - फोटो : अमर उजाला

सोतीगंज : इंजन चोरी के या नहीं, राज खंगाल रही पुलिस
सोतीगंज के मकान से बरामद दुपहिया वाहनों के इंजन चोरी के हैं या नहीं, यह जानने के लिए पुलिस ने आरटीओ से संपर्क साधा है। मंगलवार को उन इंजनों का ब्योरा तैयार किया गया, जिनका पता पुलिस अपने स्तर पर नहीं लगा पाई है। इसके अलावा जिन10 इंजनों नंबर घिसकर मिटाए गए थे, उनके लिए फोरेंसिक टीम मशक्कत कर रही है।

तीन दिन पहले ही सदर बाजार पुलिस ने एक मकान से दुपहिया वाहन के 50 इंजन बरामद किए थे। जांच में पता चला कि 10 इंजन के नंबर घिसकर मिटाए गए हैं। सात इंजन दिल्ली और हरियाणा से चोरी दुपहिया वाहनों के थे। वहीं, 33 इंजन ऐसे थे, जिनकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध नहीं हो पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Secrets of junk are being revealed in Meerut and the police is not successful in catching the accused and see photos
meerut news, sotiganj - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में मकान में रह रहे 15 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि 17 इंजनों के विवरण में खामियां मिली हैं। इसलिए आरटीओ से संपर्क कर इनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Secrets of junk are being revealed in Meerut and the police is not successful in catching the accused and see photos
meerut news, latest news - फोटो : अमर उजाला
नौ जोन, 32 सेक्टर में 100 प्वाइंट पर होगी कड़ी निगरानी
दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। इसके लिए शहर को नौ जोन और 32 सेक्टर में बांटकर शहर के 100 प्वाइंट पर भारी पुलिस बल लगाया गया है। सुरक्षा भांपने के लिए मंगलवार को एडीजी, आईजी और एसएसपी ने शहर में आठ किलोमीटर तक पैदल मार्च निकाला। संवदेनशील और अतिसंवेदनशील इलाके में आरएएफ और पीएसी के साथ फायरब्रिगेड लगा दी है। 

त्योहारों पर शांति व्यवस्था के लिए एक कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी और क्यूआरटी लगाई है। कचहरी और अधिकारियों के ऑफिस में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। भैसाली, सोहराब बस अड्डे, सिटी व कैंट रेलवे स्टेशन पर बम डिस्पोजल और डॉग स्क्वॉड को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
Secrets of junk are being revealed in Meerut and the police is not successful in catching the accused and see photos
meerut news, latest news - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मंगलवार शाम एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल, आईजी रेंज प्रवीण कुमार, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एसपी क्राइम विनीत कुमार, एसपी टैफिक जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ सराफा बाजार, आबूलेन, बेगमपुल से हापुड़ अड्डा सहित अन्य स्थानों पर पैदल मार्च निकाला। एडीजी राजीव सभरवाल ने कहा कि सादे कपड़ों में भी पुलिस टीमें अलर्ट रहेंगी।  लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली पर आग बुझाने के लिए 10 टीमें तैनात
दीपावली पर आग की घटनाओं की संभावना को देखते हुए दमकल विभाग की 10 टीमें तैनात की गई हैं। इनमें शहर में आठ और देहात में दो टीम शामिल है। एक गाड़ी मवाना, एक सरधना में लगाई है। इसके साथ ही दीपावली मेला होने के चलते दो गाड़ी भैंसाली मैदान में सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई है। इसके अलावा बेगमपुल, हापुड़ अड्डा, बुढाना गेट, घंटाघर, भूमिया पुल पर टीमें रहेंगी। चीफ फायर आफिसर संतोष कुमार राय ने बताया कि दीपावली पर कहीं आग लगती है तो तुरंत सूचना 9454418747 पर दें। डायल 112 पर भी कॉल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed