सब्सक्राइब करें

स्टेज पर दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, नहीं डाली वरमाला, लौटी बारात

ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 12 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
Chandauli Bride refused to marry Old age Groom
demo pic - फोटो : अमर उजाला

यूपी के चंदौली जिले में जयमाल के समय स्टेज पर दूल्हे को देख एक दुल्हन के होश उड़ गए और वह हाथ में वरमाला लिए स्टेज छोड़कर चली गई। दुल्हन के इस फैसले से जहां कई लोग नाराज हुए वहीं कई ऐसे भी थे जो उसकी भूरि-भूरि प्रशंसा भी कर रहे हैं। आगे की स्लाइड में जानें क्या थी वजह...

Trending Videos
Chandauli Bride refused to marry Old age Groom
marriage

बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शनिवार की रात बारात आई। हर तरफ डीजे और बैंड बाजे का शोर था। दुल्हन के घर वाले बारातियों के भव्य स्वागत में लगे थे। उनका मिठाइयों और चाट- समोसे से स्वागत किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandauli Bride refused to marry Old age Groom
marriage

लड़की वालों ने द्वारपूजा पर दूल्हे का जोरदार स्वागत किया। पारंपरिक रस्में निभाई गईं। आतिबाजी हुई। द्वार पूजा के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। जयमाल के लिए स्टेज पर पहुंची दुल्हन ने पहली बार दूल्हे को देखा। दूल्हे को देख दुल्हन के होश उड़ गए।

Chandauli Bride refused to marry Old age Groom
marriage

ये क्या दूल्हे की उम्र दुल्हन से बहुत ज्यादा थी। उम्रदराज दूल्हे को देख दुल्हन के क्रोध का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। दुल्हन भड़क गई और शादी से इंकार कर दिया। इतना सुनते ही वर पक्ष के लोगों के भी होश उड़ गए। दोनों पक्षों में पंचायत शुरू हो गई।

विज्ञापन
Chandauli Bride refused to marry Old age Groom
डेमो पिक

लड़की के माता पिता मान भी गए लेकिन लड़की शादी नहीं करने पर अड़ी रही। रात में ही मामला बलुआ थाने पर पहुंचा। यहां भी पंचायत हुई लेकिन सुलह नहीं हो सका। अंत में दोनों पक्षों ने शादी तोड़ने का फैसला ले लिया और बारात बिना दुल्हन के बैरंग वापस हुई। इसको लेकर पूरे इलाके में दिन भर चर्चा होती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed