फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फटा कुर्ता सिलाने को बनारसी वकील ने राहुल को भेजे 100 रुपये

Thu, 19 Jan 2017 01:19 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Thu, 19 Jan 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Varanasi The young lawyer sent to Rs 100
दिनेश दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

ऋ‌षिकेश की चुनावी सभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के फटे कुर्ते को देखकर दुखी बनारस के युवा अधिवक्ता दिनेश दीक्षित ने आज रजिस्टर्ड डाक से उन्हें 100 रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है।

Rahul Gandhi Varanasi The young lawyer sent to Rs 100
कुर्ता स‌िलाने को भेजे 100 रुपए - फोटो : अमर उजाला

साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि भविष्य में किसी भी तरह की जरुरत हो तो वे बेहिचक कह सकते हैं। सौ रुपये के नोट के साथ भेजे पत्र में दिनेश ने कहा कि ‌ऋषिकेश की चुनावी सभा में आपके फटे कुर्ते आपकी गरीबी की कहानी बता रहे थे।

Rahul Gandhi Varanasi The young lawyer sent to Rs 100
rahul letter - फोटो : अमर उजाला

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर की रात 500 और 1000 की नोट बंद कर दिया तो 12 नवंबर को आपने लाइन में लगकर चार हजार के नोट बदले थे । उन्हीं चार हजार रुपये की मदद से आप पिछले 60-70 दिन से आप अपना खर्च चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi Varanasi The young lawyer sent to Rs 100
rahul gandhi shows torn kurta - फोटो : AmarUjala

इसी दौरान आपने विदेश यात्रा भी की। दिनेश ने कहा कि राहुल जी मैं आपके इस कष्ट को समझ रहा हूं और आपको कुर्ते की जेब सिलाने के लिए 100 रुपये भेज रहा हूं। उन्होंने कहा कि राहुल जी भविष्य में आपको किसी भी तरह की मदद की जरुरत हो तो बताने में संकोच न करें।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Varanasi The young lawyer sent to Rs 100
राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala
बता दें कि राहुल गांधी ऋषिकेश के गुमानीवाला स्थित डीएसबी पब्लिक स्कूल में अपने फटे कुर्ते दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को अमीरों की सरकार बताते हुए कटाक्ष किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed