सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

क्रिसमस पर काशी में सजे चर्च: रात 12 बजे गिरजाघरों में कैरोल से विशेष आराधना, कई जगहों पर हुई बोन फायर पार्टी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 25 Dec 2021 09:58 AM IST
विज्ञापन
varanasi christmas 2021: Church decorated in Kashi special worship with carols in churches at 12 o clock children become Santa 
मिस्सा बलिदान के बाद चरनी में प्रभु यीशु का हुआ जन्म। - फोटो : अमर उजाला

आधी रात में जैसे ही घड़ी की सुइयां एक हुईं, मसीही समुदाय खुशियों में छा गईं। शुक्रवार रात बारह बजते ही गिरजाघरों के घंटे बजने लगे, चारों ओर मेरी क्रिसमस गूंज उठा। बच्चों की टोलियां दोस्तों संग मस्ती में डूबी दिखीं, तो युवा कैरोल के जरिए प्रभु के आगमन की खुशियां मनाते दिखे। बिजली के झालरों से सजा गिरजाघर ऐसा लगा मानो आसमान से तारे जमीन पर उतर आए हों। वहीं, घरों में अलग ही नजारा देखने को मिला, मसीही लोगों ने आधी रात में केक काटकर एक दूसरे को ‘मेरी क्रिसमस’ की बधाई दी।

Trending Videos
varanasi christmas 2021: Church decorated in Kashi special worship with carols in churches at 12 o clock children become Santa 

देर शाम शुरू हो गए चर्चों में आयोजन
प्रभु यीशु के आगमन को लेकर शहर के विभिन्न गिरजाघरों में देर शाम से ही मसीही समुदाय के लोग जुटने लगे थे। रात दस बजे से ही प्रभु यीशु के आगमन के पहले होने वाली विधियों का पादरियों ने शुभारंभ करा दिया था। छावनी स्थित सेंट मेरीज महागिरजाघर में बिशप यूजीन जोसेफ ने विशेष प्रार्थना कराई। इससे पहले रात 10:30 बजे से ही चर्च की क्वायर टीम प्रभु के भजनों का गुणगान करने में जुटी रही। मिस्सा बलिदान के बाद चरनी में प्रभु यीशु का जन्म हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi christmas 2021: Church decorated in Kashi special worship with carols in churches at 12 o clock children become Santa 

युवाओं की टोली ने गाया कैरोल 
नदेसर स्थित लाल चर्च में क्रिसमस ईव व बोन फायर का आयोजन किया गया। पादरी संजय दान ने विशेष प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु के जन्म की घोषणा की। युवाओं की टोलियों ने कैरोल की प्रस्तुति दी। विजय दयाल, प्रभा दयाल, रोजी फिलिप, शीला एड्रूज, वीनस फिलिप आदि मौजूद रहे।

varanasi christmas 2021: Church decorated in Kashi special worship with carols in churches at 12 o clock children become Santa 

मिड नाइट प्रेयर के बाद प्रभु का जन्म
गोदौलिया स्थित सेंट थॉमस चर्च में क्रि समस के पहले मिड नाइट सर्विस के बाद पुरोहित एन स्टीवंस ने ख्रीस्ट जन्मोत्सव की विशेष प्रार्थना कराई। इस दौरान महिलाएं, युवतियों व बच्चों ने समूह गान व कैरोल की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
varanasi christmas 2021: Church decorated in Kashi special worship with carols in churches at 12 o clock children become Santa 

इन जगहों पर भी मनाया गया जश्न
सेंट पॉल चर्च सिगरा, रामकटोरा चर्च, सीएनआई चर्च तेलियाबाग, ईसीआई चर्च ककरमत्ता सहित सिगरा स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी, नदेसर, मिंट हाउस, न्यू कॉलोनी, बरेकरा, महमूरगंज में भी मसीही परिवारों ने जश्न मनाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed